भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन, जानें क्या है खास
Mi A2 की खरीदारी 9 अगस्त दोपहर 12 बजे से ऐमजॉन इंडिया और MI डॉट कॉम, MI होम और MI prefered पार्टनर स्टोर्स पर पहले बुक किए जा सकेंगे।
नई दिल्ली:
चीनी कंपनी Xiaomi ने स्मार्टफोन के दिवानों के लिए बुधवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Mi A2 लॉन्च कर दिया। कंपनी ने गुरुग्राम में आयोजित एक इवेंट के दौरान Xiaomi Mi A2 को लॉन्च किया। Xiaomi Mi A2 पिछले साल आए MIA1 का अपग्रेडेड वेरियंट है। भारत में फोन को 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया है।
Mi A2 की खरीदारी 9 अगस्त दोपहर 12 बजे से ऐमजॉन इंडिया और MI डॉट कॉम, MI होम और MI prefered पार्टनर स्टोर्स पर पहले बुक किए जा सकेंगे। वहीं जियो अपने ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी पर 2,200 रुपये का कैशबैक और 4.5 टीबी डेटा मुफ्त दे रहा है।
इस फोन में बैटरी की बात करें तो 3010 एमएएच है जो इसे लंबे समय तक चलने का गारंटी देता है। इस हैंडसेट में 3.5 एमएम का ऑडियो जैक है।
और पढ़ें: सैमसंग का नई खूबियों वाला टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत
भारत में Mi A2 के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये, जबकि 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। फोन ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा।
Xiaomi Mi A2 ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है और यह ऐंड्रॉयड वन प्लैटफॉर्म वाला फोन है। इसमें 5.99 इंच फुल एचडी+ (2160×1080 पिक्सल) रेज़ॉलूशन डिस्प्ले है, जिसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास है।
और पढ़ें: फेसबुक और व्हाट्सएप ब्लॉक करने का रास्ता तलाश रही है सरकार: सीओएआई
सेल्फी और विडियो के लिए फोन में सॉफ्ट एलईडी फ्लैश व सोनी IMX376 सेंसर के साथ 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर व फ्रंट, दोनों कैमरे एआई फीचर्स के साथ आते हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट