VIDEO : दिल्ली बनी बैंकॉक, स्पा और मसाज पार्लर की आड़ में धड़ल्ले से चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा
देश की राजधानी धीरे धीरे बैंकाक में तब्दील होती जा रही है. स्पा और मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा जोर शोर से चल रहा है.
नई दिल्ली:
देश की राजधानी धीरे धीरे बैंकाक में तब्दील होती जा रही है. स्पा और मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा जोर शोर से चल रहा है. यह सारा गंदा धंधा पुलिस की शह पर किया जा रहा है. बड़ी संख्या में महिलाओं और लड़कियों को इस धंधे में धकेला जा रहा है. इस पूरे धंधे में हाउस वाइफ से लेकर स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियां तक शामिल हैं. इसका पर्दाफाश तब हुआ, जब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने स्पा सेंटरों पर छापा मारा. इसके बाद तो मानो हड़कंप ही मच गया.
MCD & पुलिस की दुनिया में “सब ठीक है"! स्पा रूपी सेक्स रैकट भी ठीक हैं।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 7, 2019
पंजाबी बाघ जैसे पॉश जगह में चल रहे स्पा का लाइसेन्स 2018 मार्च में ख़त्म हो चुका है, पर स्पा धड़ल्ले से बंद कमरे में लड़कों की लड़कियों से मसाज कराता है!
पुलिस & MCD को आँख बंद करने के कितने पैसे मिलते हैं? pic.twitter.com/WufmEnCLMN
यह भी पढ़ें ः ट्रैफिक पुलिस ने सिर्फ दो राज्यों में चालान करके कलेक्ट किए इतने पैसे, जानकर रह जाएंगे हैरान
TDI मॉल राजौरी गार्डन के स्पा में निरीक्षण करने पहुँची! हैरान कि इस मॉल में 35 स्पा हैं! पूरा बैंकॉक खुला है!
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 6, 2019
पहुँचते ही स्पा पकड़ा जिसका लाइसेन्स न था। मॉल में हड़कंप मच गया, सभी स्पा मैनेजर, लड़की & लड़के भाग गए।
यहाँ भी लड़कों की मसाज बंद कमरे में लड़की करती हैं! शर्मनाक! pic.twitter.com/6jPv2U3M4T
दिल्ली महिला आयोग (DCW) की टीम ने हेल्पलाइन पर ऐसी शिकायतें मिलने के बाद पहले दो मसाज सेंटरों पर पुलिस के साथ छापा मार तो वहां की हालत देखकर वह दंग रह गईं. इस दौरान कई महिलाओं और पुरुषों को रंगेहाथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया.
क्राउन स्पा का मैनेजर ख़ुद बंद कमरे में लड़की के साथ नंगा पाया गया। उसने कोई लाइसेन्स MCD का हमको दिखाया। पता नही ऐसी अश्लील जगह को कैसे MCD लाइसेन्स देती है?
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 5, 2019
उसने लिखित में माना की स्पा में सेक्स रैकट चलता है। लड़की को 1 आदमी से सेक्स करने के लिए 1000 रूपेय मिलते हैं! pic.twitter.com/bnXiKOVAWb
यह भी पढ़ें ः चेंजिंग रूम में कपड़े बदल रही थी महिला, तभी दुकानदार ने.....
दिल्ली के हर कोने पे स्पा है। पुलिस MCD की नाक के नीचे धंधा चल रहा है।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 5, 2019
इस स्पा में भी नंगे लड़के बंद कमरे में लडकी के साथ पाए गये।
बिना रुके & डरे हम स्पा सेंटर का भांडा फोड़ेंगे।
आप 181 पे कोल करके कम्प्लेंट करें। ये मुहीम तब तक जारी है जब तक MCD पुलिस ये गंदगी ख़त्म न करे! pic.twitter.com/fs9XnOLVGc
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को पिछले कुछ समय से नवादा इलाके में मसाज सेंटर और स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद डीसीडब्ल्यू की टीम ने बुधवार रात यहां के जन्नत और जैस्मीन नाम के दो स्पा सेंटरों पर छापे मारे. छापेमारी की इस कार्रवाई में कई महिलाओं और पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया.
यह भी पढ़ें ः राम जेठमलानी : भगवान राम बहुत ही गैर जिम्मेदार पति थे. मैं उन्हें बिलकुल पसंद नहीं करता, यह कहकर खड़ा कर दिया था विवाद
मसाज के नाम पर दिल्ली में जिस्म का धंधा चला रखा है !
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 4, 2019
हम नवादा के जैज़्मिन स्पा & जन्नत स्पा पहुँचे तो हैरान रह गए! हर कमरे में लड़की के साथ नंगे आदमी मिले। भारी मात्रा में कंडोम बरामद हुए।
मैनेजर और लड़कियों ने क़बूला की स्पा में सेक्स रैकट चल रहा है। तुरन्त FIR हो ! pic.twitter.com/zzi5WNuYgY
इसके साथ ही कॉन्डोम और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है. स्वाती मालीवाल का कहना है कि इस धंधे में स्कूली छात्रा को भी शामिल किया गया था. स्वाति मालीवाल ने इसके साथ ही पुलिस और एमसीडी की नाक के नीचे चल रहे इस गोरखधंधे के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया. छापे के समय महिला आयोग की टीम के साथ दिल्ली पुलिस की टीम भी थी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Sita Navami 2024: साल 2024 में कब मनाई जाएगी सीता नवमी? इस मूहूर्त में पूजा करने से घर में आएगी सुख-समृद्धि!
-
Kuber Upay: अक्षय तृतीया पर करें कुबेर के ये उपाय, धन से भरी रहेगी तिजोरी
-
Maa Laxmi Upay: सुबह इस समय खोल देने चाहिए घर के सारे खिड़की दरवाजे, देवी लक्ष्मी का होता है आगमन
-
Gifting Gold: क्या पत्नी को सोने के गहने गिफ्ट करने से होती है तरक्की, जानें क्या कहता है शास्त्र