logo-image
लोकसभा चुनाव

राजीव गौबा होंगे देश के अगले गृह सचिव, राजीव महर्षि की लेंगे जगह, 1 सितम्बर से संभालेंगे कार्यकाल

राजीव गौबा 1982 बैच के झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारी हैं और राजीव महर्षि की जगह लेंगे। गौबा, 1 सितम्बर से गृह मंत्रालय में ओएसडी का पद भार संभालेंगे।

Updated on: 21 Jun 2017, 10:37 PM

नई दिल्ली:

केंद्र सरकार ने राजीव गौबा को अगले गृह सचिव और सुभाष सी गर्ग को इकोनॉमिक सेक्रेटरी के तौर पर नियुक्‍त किया है।

राजीव गौबा 1982 बैच के झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारी हैं और राजीव महर्षि की जगह लेंगे। गौबा, 1 सितम्बर से गृह मंत्रालय में ओएसडी का पद भार संभालेंगे।

बता दें कि 30 अगस्त को राजीव महर्षि का कार्यकाल पूरा होने वाला है। गौबा फिलहाल शहरी विकास मंत्रालय में सचिव पद पर कार्यरत हैं। राजीव गौबा मूलत: पंजाब के रहने वाले हैं और पटना विश्वविद्यालय से फिजिक्स विषय में गोल्ड मेडालिस्ट हैं। सिविल सर्विसेज एक्जाम में उन्होंने सातवां रैंक प्राप्त किया था।

राजीव गौबा का झारखंड से पुराना संबंध रहा है। उनके पिता 60 के दशक में एजी ऑफिस रांची में कार्यरत थे। श्री गौवा की आरंभिक शिक्षा रांची में ही हुई थी। आइएएस बनने के बाद वह जामताड़ा में एसडीओ व दुमका के डीडीसी के पद पर रह चुके हैं।

राष्ट्रपति चुनाव: कोविंद के मुकाबले मीरा कुमार होंगी उम्मीदवार? सोनिया गांधी के साथ की बैठक

वह 2005 से 2008 तक दिल्ली में झारखंड के स्थानिक आयुक्त के पद पर भी कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्रालय व झारखंड के विभागों के बीच समन्वय का काम किया।

राजीव गौबा के पास नीति निर्धारण और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का व्यापक अनुभव रहा है। वह केंद्र सरकार, राज्य सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में काम कर चुके हैं। गृह, रक्षा और वित्त मंत्रलय में भी काम कर चुके हैं। श्री गौबा आंतरिक सुरक्षा मामलों में नक्सलवाद और जम्मू- कश्मीर के मुद्दों की जिम्मेवारी निभा चुके हैं। नक्सलवाद पर नियंत्रण के लिए नयी पॉलिसी और एक्शन प्लान बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस आधुनिकीकरण और पुलिस सुधार के प्रभारी भी रह चुके हैं। इसके बाद वह सभी केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रभारी भी रह चुके हैं।

1999 कारगिल वार के दौरान इन्हें मिलिट्री के मामले भी समझने का अवसर मिला। श्री गौवा गया, नालंदा और मुजफ्फरपुर में डीएम के पद पर भी रह चुके हैं। संताल-परगना के जनजातीय इलाकों में काम करने का भी इन्हें अनुभव रहा है।

और पढ़ें: मुख्यमंत्री विजयन ने कहा, केरल में PM मोदी की जान को था खतरा