पूर्वी यूपी सहित उत्तर भारत में बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत में हल्की बारिश होने की संभावना है।
नई दिल्ली:
पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत में हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम अनुमानकर्ता स्काइमेट ने शुक्रवार को कहा कि अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
स्काइमेट के अनुसार, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणपूर्व राजस्थान, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
स्काइमेट ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है। उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के हरियाणा में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा उत्तरी उत्तर प्रदेश होते हुए उप हिमालयी पश्चिम बंगाल तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण कोंकण और गोवा में बना हुआ है।
महाराष्ट्र से केरल तट तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है।
स्काइमेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हुई। महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय कर्नाटक, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई।
पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक-दो स्थानों पर लू की स्थिति बनी रही।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs LSG : हेड-अभिषेक का तूफान, हैदराबाद ने 9.4 ओवर में चेज किया 166 का लक्ष्य, लखनऊ को 10 विकेट से रौंदा
-
SRH vs LSG Dream11 Prediction: हैदराबाद और लखनऊ के मैच में ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11 टीम, इसे चुनें कप्तान
-
DC vs RR : कुलदीप-मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा