Priyanka Gandhi Hospitalized: प्रियंका गांधी वाड्रा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में किया भर्ती
Priyanka Gandhi Hospitalized: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में किया गया भर्ती, जानिए अब क्या काम नहीं कर पाएंगी.
New Delhi:
Priyanka Gandhi Hospitalized: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल प्रियंका गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि अब अस्पताल में एडमिट किए जाने के बाद प्रियंका गांधी कांग्रेस के सबसे बड़े अभियान भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल नहीं हो पाएंगी. यही नहीं अभियान की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी का स्वागत भी वह नहीं कर पाएंगी.
प्रियंका को न्याय यात्रा में न जाने का मलाल
तबीयत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटलाइज्ड होने पर प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी किया है. उन्होंने लिखा कि 'मैं बड़ी इच्छा से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी के कारण मुझे अस्पताल जाना पड़ा. इसका अफसोस है.' हालांकि प्रियंका ने उम्मीद जताई कि जल्द ही ठीक होकर वह इस यात्रा से जुड़ जाएंगी.
यह भी पढ़ें - PM मोदी ने हरियाणा में किया AIIMS का शिलान्यास, बोले- विरोधी भी कह रहे जय सियाराम
मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुँचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूँगी। तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 16, 2024
प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि 'मैं चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल लोगों और इस यात्रा की तैयारी में लगे सभी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अपने प्यारे भाई राहुल गांधी को भी शुभकामनाएं देती हूं.
कब होना था यात्रा में शामिल
बता दें कि प्रियंका गांधी को 16 फरवरी को ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना था, लेकिन उनकी सेहत खराब होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. ऐसे वह इसका हिस्सा नहीं बन पाईं. बता दें कि कांग्रेस ने इस यात्रा में ढाई लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया है. कांग्रेस ने कहा है कि बनारस की यात्रा में दो से ढाई लाख जनता के शामिल होने की उम्मीद है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार