जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, जानिए इन नोटों की खासियत
नोटबंदी के बाद से राजनीतिक हलकानों में जैसे हलचल सी पैदा हो गई है। संसद में जारी सियासी घमासान के बीच मोदी सरकार ने प्लास्टिक के नए नोट लाने की घोषणा कर दी है।
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के बाद से राजनीतिक हलकानों में जैसे हलचल सी पैदा हो गई है। संसद में जारी सियासी घमासान के बीच मोदी सरकार ने प्लास्टिक के नए नोट लाने की घोषणा कर दी है। वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अनुसार अब प्लास्टिक की करेंसी छापी जाएगी, इसके लिए कच्चा माल खरीदा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- रेलवे, बस और मेट्रो में बंद हुए 500 के नोट, जानिए अभी भी कहां कहां चल रहे हैं पुराने नोट
प्लास्टिक की करेंसी लाने की योजना
भारतीय रिजर्व बैंक काफी समय से प्लास्टिक करेंसी लॉन्च करने की योजना बना रहा है। फरवरी 2014 में सरकार ने संसद को जानकारी दी थी कि 10 रुपये वाले एक अरब प्लास्टिक नोट छापे जाएंगे और इनके फील्ड ट्रायल के लिए पांच शहर चुने गए हैं। ये शहर थे कोच्चि, मैसूर, जयपुर, शिमला और भुवनेश्वर।
प्लास्टिक के नए नोटों की ये 5 खासियत
1. प्लास्टिक के नोट पेपर वाले नोटों की तुलना काफी साफ-सुथरे होते हैं। इन्हें पॉलीमर नोट भी कहा जाता है।
2. प्लास्टिक के नोटों की औसत उम्र करीब पांच साल होती है। यानी पेपर के नोटों की तुलना में दोगुना से ज्यादा।
3. प्लास्टिक नोटों की नकल उतारना आसान नहीं होता है। इसमें पेपर के नोटों की तुलना में काफी लागत आती है।
4. एक अध्यययन के मुताबिक, पेपर वाले नोट की तुलना में प्लास्टिक नोट से ग्लोबल वार्मिंग में 32 फीसदी की कमी और एनर्जी डिमांड में 30 फीसदी की कमी आती है।
5. प्लास्टिक वाले नोटों का वजन पेपर वाले नोटों की तुलना में बेहद कम होता है। ऐसे में इनका ट्रांस्पोर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन भी आसान होता है।
यह भी पढ़ें- नोटबंदी: आज से 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, बढ़ेगी नकदी की किल्लत
प्लास्टिक करेंसी के लाभ
1. प्लास्टिक करेंसी को लाने के पीछे सबसे महत्वपूर्ण कार्य जालसाजी को रोकना है। यानी इससे नकली करेंसी पर काफी हद तक शिकंजा कसा जा सकता है।
2. कागज के नोटों से अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और साथ ही इसकी नकल करना आसान होता है।
3. वहीं नकली नोटों के कागज आतंकवादियों को जल्दी से मुहैया हो जाती है, जिससे वह आतंकी वारदातों को अंजाम देते हैं। ये सब प्लास्टिक की करेंसी आने पर संभव नहीं हो सकेगा।
4. इससे बुनियादी तौर पर लंबे समय तक भारतीय अर्थव्यवस्था में मदद मिलेगी।
5. इन्हें रखना काफी आसान है। न तो यह पानी में भीग कर खराब होंगे और ना ही रखने से फटेंगे।
यह भी पढ़ें- एटीएम से पैसे निकालने के लिए हाथों में लिखवाई जा रही है क्रम संख्या
प्लास्टिक करेंसी के नुकसान
1. प्लास्टिक की करेंसी का निर्माण कागज की तुलना में काफी कठिन होता है।
2. प्लास्टिक के नोटों को अपने पास रखने में काफी मुश्किलें होती हैं।
3. प्लास्टिक के नोटों की प्रिंटिंग में काफी लागत आती है और इनकी एटीएम मशीनें भी महंगी होती हैं।
4. प्लास्टिक के नोटों की गिनती हाथों से काफी मुश्किल होती है।
ये बताई हमने आपको प्लास्टिक के नए नोटों की खासियत, लाभ और नुकसान। इन्हें जानने के बाद आप यही सोच रहे होंगे कि ये अब तक बाजार में क्यों नहीं आए। खैर, जल्द ही योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारी चल रही है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: पर्स में रख लें ये 5 चीजें, नोटों से भरा रहेगा बटुआ, मां लक्ष्मी भी होंगी खुश!
-
Career Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में तरक्की, आपके कदम चूमेगी कामयाबी
-
Ravivar ki Aarti: सूर्यदेव की आरती के साथ इस स्तुति और मंत्र का करें जाप, होगा महालाभ
-
Ravivar Ke Upay: रविवार को जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, कुछ ही दिनों में बदल जाएगी किस्मत