Odisha Train Accident: ओडिशा में 3 ट्रेनों की टक्कर, 50 यात्रियों की मौत, 350 लोग जख्मी, कई ट्रेनें रद्द
Odisha Train Accident : ओडिशा ट्रेन हादसे में अबतक 50 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 350 लोग घायल हैं. इस दुर्घटना के बाद इस रूट की कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं.
नई दिल्ली:
Odisha Train Accident : ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम को ट्रेन हादसा हो गया है. बहगामा स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई है. हादसा इतना जबरदस्त था कि यात्रियों को ले रही एक्सप्रेस की बोगियां पलट गई हैं. न्यूज एजेंसी एनएआई के अनुसार, ओडिशा ट्रेन हादसे में 50 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि घायलों की संख्या 350 पहुंच गई है. हालांकि, इंडियन रेलवे की ओर से अभी तक कोई भी आंकड़ा जारी नहीं किया गया है. पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई मंत्रियों और नेताओं ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं.
बालासोर में तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हुई है, जिसमें एक मालगाड़ी और दो यात्री ट्रेनें थीं. पहले मालगाड़ी एवं दुरंतो के बीच भिड़ंत हुई और फिर कोरोमंडल एक्सप्रेस टकरा गई है. इस हादसे के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे ट्रैक से उतरकर पलट गए. इस हादसे के बाद इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं और कइयों के रूट भी बदल दिए गए हैं. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ओडिशा के बालासोर दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं. इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर मुआवजा का ऐलान किया है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर कहा कि मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2 लाख रुपये और मामूली चोटों वाले लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.
#OdishaTrainAccident केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 2 लाख रुपए और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। pic.twitter.com/x2lHEAOBYi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2023
#WATCH ओडिशा के बालासोर जिले में दो यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2023
(वीडियो घटनास्थल से है) pic.twitter.com/tMMpuHpqcB
पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और पूरी स्थिति का जायजा लिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बालासोर में हुई रेल दुर्घटना बेहद पीड़ादायक है. एनडीआरएफ की टीम पहले ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया। pic.twitter.com/30jtrvL2iw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2023
ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना बेहद पीड़ादायक है। एनडीआरएफ की टीम पहले ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2023
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/t65q4H2WLi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. वहीं, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ओडिशा के बालासोर में एक ट्रेन दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। pic.twitter.com/b5CqaWnxCn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2023
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ओडिशा के बालासोर में एक ट्रेन दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। pic.twitter.com/9lW5JH1Fvi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2023
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। pic.twitter.com/dYDs5IqLm8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2023
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने घटना पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि रेल दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु बेहद दुखद है. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिजनों के साथ है. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.
यह भी पढे़ं :Odisha Train Accident: कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे की तस्वीरें आईं सामने, Video देखकर कांप जाएंगी रूह
भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बालासोर जिले में ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद राहत अभियान का जायजा लेने के लिए विशेष राहत आयुक्त (SRC) नियंत्रण कक्ष पहुंचे. इसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने स्थिति की समीक्षा की. मैं शनिवार सुबह घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लूंगा.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs LSG : हेड-अभिषेक का तूफान, हैदराबाद ने 9.4 ओवर में चेज किया 166 का लक्ष्य, लखनऊ को 10 विकेट से रौंदा
-
SRH vs LSG Dream11 Prediction: हैदराबाद और लखनऊ के मैच में ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11 टीम, इसे चुनें कप्तान
-
DC vs RR : कुलदीप-मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा