logo-image
लोकसभा चुनाव

चंद्रयान-2 को लेकर ममता बनर्जी ने दिया विवादित बयान, कहा-आर्थिक बदहाली से ध्यान भटकाने की कोशिश

वहीं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसे लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है और आर्थिक बदहाली से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया

Updated on: 06 Sep 2019, 03:58 PM

highlights

  • चंद्रयान-2 आज चांद की सतह पर रहेगा कदम
  • ममता बनर्जी ने कहा ऐसा लगता है देश में पहली बार मिशन को अंजाम दिया गया
  • मोदी सरकार आर्थिक बदहाली से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है

नई दिल्ली:

आज भारत चांद पर इतिहास लिखने जा रहा है. 48 दिनों के सफर के बाद चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) के दो हिस्से लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर उतरेंगे. पूरा देश इस पल का गवाह बनने के लिए तैयार बैठा है. वहीं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसे लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है और आर्थिक बदहाली से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया.

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा, 'ऐसा लगता हैै जैसा कि पहली बार देश में चंद्रयान लॉन्च हुआ है. इससे पहले भी वे सत्ता में थे तब ऐसा मिशन क्यों नहीं हुआ. यह सब आर्थिक आपदा से लोगों को ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है.'

इधर, पीएम मोदी ने देशवासियों को चंद्रयान-2 की लैंडिंग का साक्षी बनने की अपील की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात चंद्रयान-2 की लैंडिंग का साक्षी बनने के लिए बेंगलुरु में इसरो के सेंटर में वैज्ञानिकों के साथ मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें:इमरान खान का 'कबूतर' US गया था जम्मू-कश्मीर पर समर्थन मांगने, दांव पर लगा आया POK

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि लोग देर रात चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखें और इस दौरान अपनी तस्वीर क्लिक कर ट्वीट करें. पीएम मोदी का कहना है कि वह उन तस्वीरों को रिट्वीट करें.

बता दें कि आज रात 1.30 बजे चंद्रयान-2 का विक्रम लैंड चांद की सतह पर उतरना शुरू होगा. ये प्रक्रिया 7 सितंबर सुबह 5 बजे तक चलेगी.