logo-image
लोकसभा चुनाव

भारत-चीन ने चलाया ज्वाइंट ऑपरेशन, अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों को खदेड़ा

भारत और चीन के रिश्तों में खटास के बीच एक अच्छी खबर आई है। दरअसल,भारत और चीन दोनों देशों की नौसेना ने मिलकर समुद्री लुटेरों को खदेड़ने के एक ज्वॉइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

Updated on: 09 Apr 2017, 07:03 PM

नई दिल्ली:

भारत और चीन के रिश्तों में कड़वाहट के बीच एक अच्छी खबर आई है। भारत और चीन दोनों देशों की नौसेना ने मिलकर समुद्री लुटेरों को खदेड़ने के एक ज्वॉइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

रविवार को अदन की खाड़ी में एक जहाज के हाईजैक होने की खबर आई थी जिसके बाद दोनों देशों की नौसेना ने मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक लुटेरों का अलर्ट मिलते ही भारतीय नौसेना ने आइएनएस तरकश और आइएनएस मुंबई को ऑपरेशन के लिए भेज दिया था। जिसके बाद दोनों देशों की नौसेना ने मिलकर समुद्री लुटेरों को अदन की खाड़ी से खदेड़ कर भगा दिया।

मिस्र के कॉप्टिक चर्च में धमाका, 21 लोगों की मौत

बता दें कि अदन की खाड़ी में लुटेरों का आतंक है। ऑपरेशन के दौरान चीनी सेना (पीएलए) के नेवी डिविजन से हवाई मदद मुहैया कराई गई।

जापान और साउथ चाइना सी को लेकर दोनों देशों की नेवी में मतभेद रहे हैं। जापान के हिंद महासागर में ज्वाइंट ऑपरेशन में हिस्सा लेने के कारण चीन की नेवी भारत पर आरोप लगाती रही है।

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कहा, 'हमें थोड़ा और आक्रामक खेलना चाहिए था'