गुजरात विधानसभा चुनाव: बुधवार को पीएम मोदी की 4 तो राहुल 3 रैलियां
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज(बुधवार) को गुजरात के 2 दिन के दौरे पर जाएंगे। राहुल गुजरात विधान सभा चुनाव में पार्टी का प्रचार करने जाएंगे।
नई दिल्ली:
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज(बुधवार) गुजरात के 2 दिन के दौरे पर जाएंगे। राहुल गुजरात विधान सभा चुनाव में पार्टी का प्रचार करने जाएंगे। अपने 2 दिवसीय दौरे में वह तीन रैलियों और चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
वह सबसे पहले राज्य के गिर सोमनाथ जिले में स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे और इसके बाद जन सभाएं करेंगे।
गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग 9 दिसंबर को यानी छीक 10 दिन बाद है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पूरे तेवर के साथ बीजेपी के चुनावी गढ़ गुजरात में सेंध लगाने की कोशिश में हैं।
आपको बता दे कि बुधवार को पीएम मोदी की भी राज्य में चार रैलियां होनी हैं। मोरबी में पीएम मोदी 9 बजे पहली रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद 11 बजे उनकी दूसरी रैली प्राची सोमनाथ में होगी। 1.30 बजे पीएम की तीसरी रैली पालीटाना में होगी। उनकी आखिरी और चौथी रैली नवसारी में 5 बजे से होगी।
वहीं राहुल तीन रैली करेंगे। उनकी पहली रैली जुनागढ़ के विसवादार में, इसके बाद दूसरी रैली अमरेली जिले के सर्वकुंडला में होगी। तीसरी और आखिरी रैली भी अमरेली जिले में ही होगी।
19 साल से गुजरात में बीजेपी की सरकार है। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर 9 एवं 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा और 18 दिसंबर को नतीजे आयेंगे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 11: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के बेघर होने की ये है वजह
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs LSG : हेड-अभिषेक का तूफान, हैदराबाद ने 9.4 ओवर में चेज किया 166 का लक्ष्य, लखनऊ को 10 विकेट से रौंदा
-
SRH vs LSG Dream11 Prediction: हैदराबाद और लखनऊ के मैच में ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11 टीम, इसे चुनें कप्तान
-
DC vs RR : कुलदीप-मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा