गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए जा सकते हैं विदेश
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर एक बार फिर इलाज के लिए मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल जाएंगे।
नई दिल्ली:
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर एक बार फिर इलाज के लिए मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल जाएंगे। वहां अगर डॉक्टरों ने सलाह दी तो इलाज के लिए विदेश भी जा सकते हैं।
सीएम पर्रिकर के निजी सचिव रूपेश कामत के अनुसार, 'मेडिकल चेकअप के लिए वह मुंबई जाएंगे। डॉक्टर की सलाह पर वह आगे के इलाज के लिए विदेश भी जा सकते हैं।'
कामत के इस बयान से पर्रिकर के गंभीर रूप से बीमार होने की आशंका जताई जा रही है।
इससे पहले 28 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
गौरतलब है कि डिहाइड्रेशन और ब्लड प्रेशर की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पहले मुंबई में इलाज कराने के बाद वह जल्द ही गोवा वापस आ गए थे।
सीएम पारिर्कर ने वापस आते ही विधानसभा पहुंच कर बजट पेश किया था।
यह भी पढ़ें: Oscar 2018: 'द शेप ऑफ वॉटर' बनी इस साल की बेस्ट फिल्म
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार