दिल्ली के एयरपोर्ट से 40 करोड़ रुपये के कोकीन बरामद, दो अफ्रीकी गिरफ्तार
गिरफ्तारी के बाद जांच अधिकारियों ने जाल बिछाया और महिला को दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन पर नाईजेरियाई व्यक्ति को ड्रग्स सौंपने के लिए जाने दिया।
नई दिल्ली:
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने करीब 40 करोड़ के ड्रग्स (कोकीन) के साथ तंजानिया की एक महिला सहित अफ्रीकी मूल के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
एंटी नारकोटिक्स एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक दूसरे व्यक्ति की पहचान 33 साल के ऑगस्टिन के रूप में हुई है। यह व्यक्ति नाइजीरिया का रहने वाला है।
अधिकारियों के मुताबिक दोनों को बुधवार को ही दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) से गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी की दिल्ली यूनिट के अधिकारियों ने सबसे पहले 40 साल की तंजानियाई महिला बिएटरिस के डिएटाबुला को गिरफ्तार किया था।
Delhi: Narcotics Control Bureau arrested one Tanzanian and one Nigerian national with 4 kg Cocaine worth approx 40 Cr from IGI Airport pic.twitter.com/fH22VYHZ6a
— ANI (@ANI) August 17, 2017
यह भी पढ़ें: 13,000 करोड़ रुपये के बायबैक पर शनिवार को फैसला करेगी इंफोसिस, शेयरों में जबरदस्त उछाल
अधिकारियों के मुताबिक महिला मुंबई से दिल्ली आई थी। जैसे ही वह टर्मिनल एरिया आई, जांच के बाद उसके हाथ में रखे बैग से करीब 4 किलो कोकीन बरामद कर लिया गया।
महिला बुधवरा को ही केन्या से मुंबई आई थी और ड्रग्स को उसे दिल्ली में नाईजेरियाई व्यक्ति को सौंपनी थी।
यह भी पढ़ें: आतंकी संगठन हिजबुल के पक्ष में उतरा पाकिस्तान, अमेरिकी फैसले को बताया 'दुखद'
बहरहाल, गिरफ्तारी के बाद जांच अधिकारियों ने जाल बिछाया और महिला को दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन पर नाईजेरियाई व्यक्ति को ड्रग्स सौंपने के लिए जाने दिया। यहीं, नाईजेरियाई व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
एनसीबी के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, 'चार किलो कोकीन की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करबी 40 करोड़ रुपये है।'
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में दिनदहाड़े युवती की हत्या, बाइक सवार युवकों ने मारी गोली
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs LSG : हेड-अभिषेक का तूफान, हैदराबाद ने 9.4 ओवर में चेज किया 166 का लक्ष्य, लखनऊ को 10 विकेट से रौंदा
-
SRH vs LSG Dream11 Prediction: हैदराबाद और लखनऊ के मैच में ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11 टीम, इसे चुनें कप्तान
-
DC vs RR : कुलदीप-मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा