जम्मू-कश्मीर में सीमापार से लगातार गोलाबारी जारी, जवाबी कार्रवाई में 2-3 पाक सैनिकों के मारे जाने की खबर
पाकिस्तान की तरफ से लगातार 20 घंटे से जारी गोलाबारी में 11 लोग घायल हुए हैं और कई मकानों को नुकसान भी पहुंचा है।
नई दिल्ली:
पाकिस्तान की तरफ से लगातार 20 घंटे से जारी गोलाबारी में 11 लोग घायल हुए हैं और कई मकानों को नुकसान भी पहुंचा है। वहीं भारत की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर, रजौरी और आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान लगातार सीज़फायर का उल्लंघन कर रहा है।
मंगलवार को आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने गोलाबारी की जिसमें एक महिला और बच्चे समेत करीब छह लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लेकिन लगातार जारी गोलाबारी में अब तक 11 लोगों के घायल होने की खबर है।
ये भी पढ़ें: ISPR ने कहा- भारत का दावा गलत, BSF ने नहीं मारे पाक के जवान
48 घंटों के अंदर पाकिस्तान ने तीसरी बार सीज फायर का उल्लंघन किया है। इससे पहले सोमवार को भी पाकिस्तान के तरफ से दो बार सीज फायर का उल्लंघन किया गया था।
शुक्रवार की रात को भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीमा से सटे गांवों को निशाना बनाया था और मोर्टार के गोले दागे थे। जिसके बाद बीएसएफ ने मोर्चा संभाला था।
इस जवाबी कार्रवाई करते हुए बीएसएफ ने सात पाकिस्तानी रेंजर्स को मार गिराए थे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs LSG : हेड-अभिषेक का तूफान, हैदराबाद ने 9.4 ओवर में चेज किया 166 का लक्ष्य, लखनऊ को 10 विकेट से रौंदा
-
SRH vs LSG Dream11 Prediction: हैदराबाद और लखनऊ के मैच में ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11 टीम, इसे चुनें कप्तान
-
DC vs RR : कुलदीप-मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा