बीजेपी सांसद विनय कटियार का विवादित बयान, कहा- ताजमहल पहले शिव मंदिर था
विनय कटियार ने बुधवार को कहा कि ताजमहल पहले भगवान शिव का मंदिर था जिसपर मुगल बादशाह शाहजहां ने कब्जा किया था।
highlights
- संगीत सोम के ताजमहल पर बयान के बाद शुरू हुआ विवाद
- विनय कटियार ने कहा- पहले शिव मंदिर था ताजमहल, अब भी देवी-देवताओं के चिह्न
नई दिल्ली:
ताजमहल पर मचे घमासान के बीच अब भारतीय जनता पार्टी के सांसद विनय कटियार ने विवादित बयान दिया है।
विनय कटियार ने बुधवार को कहा कि ताजमहल पहले भगवान शिव का मंदिर था जिसपर मुगल शहंशाह शाहजहां ने कब्जा किया था। यही नहीं, विनय कटियार ने कहा कि मुगलों ने देव स्थानों को तोड़ने का काम किया और ताजमहल में अब भी देवी-देवताओं के चिह्न हैं।
विनय कटियार के मुताबिक, 'मुगलों ने हमारे देव स्थानों को तोड़ने का काम किया। ताजमहल हिंदू मंदिर है, वहां, देवी-देवताओं के सारे चिह्न हैं।'
विनय कटियार के अनुसार, 'वहां ऊपर से पानी टपकता है जो शिव लिंग पर टपकता था, उस शिव लिंग को हटा कर वहां मजार बना दी गई।'
Wahan upar se pani tapakta hai jo Shiv ling pe tapakta tha, uss Shiv ling ko hata ke wahan mazaar bana di: BJP MP Vinay Katiyar #TajMahal pic.twitter.com/AANE0I7oky
— ANI (@ANI) October 18, 2017
यह भी पढ़ें: अलीगढ़: BJP विधायकों पर लगा लिंग जांच करने वाले डॉक्टर्स को बचाने का आरोप
गौरतलब है कि बीजेपी सांसद संगीत सोम ने हाल ही में ताजमहल को भारतीय संस्कृति पर धब्बा बताकर विवाद पैदा कर दिया था। हालांकि, बाद में संगीत सोम ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें ताजमहल से कोई परेशानी नहीं है कि लेकिन जिन्होंने उसे बनाया, उनका निशाना उन पर था।
इस बयान के एक दिन बाद ही योगी आदित्यनाथ ने सफाई दी कि वह संगीत सोम से इत्तेफाक नहीं रखते और ताजमहल तथा लाल किला भारतीय संस्कृति के हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें: WhatsApp ने पेश किया 'लाइव लोकेशन' फीचर, जानिए कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट