BJP सांसद ने सपना चौधरी को लेकर दिया विवादित बयान, कहा-कांग्रेस तय करे उसे क्या चाहिए
सपना चौधरी की कांग्रेस से नजदीकी को लेकर हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद ने विवादित टिप्पणी की है।
नई दिल्ली:
सपना चौधरी की कांग्रेस से नजदीकी को लेकर हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद ने विवादित टिप्पणी की है। करनाल से सासंद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस को देखना है कि उन्हें ठुमके लगाने वाले चाहिए या चुनाव जीतने वाला।
सासंद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने कहा, 'कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले जो हैं, वही ठुमके लगाएंगे, ये उनको देखना है कि ठुमके लगाने हैं या चुनाव जीतना है।'
बता दें कि 22 जून को सपना चौधरी कांग्रेस मुख्यालय गई थी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रभावित होने की बात कही थी।
Congress mein thumke lagane wale jo hain woh hi thumke lagayenge, yeh unko dekhna hai ki thumke lagane hain ya chunaav jeetna hai: Ashwini Kumar Chopra, BJP MP from Karnal when asked about Haryanvi singer and dancer Sapna Choudhary might campaign for Congress. (24.06.18) pic.twitter.com/LG1AyTCnw7
— ANI (@ANI) June 25, 2018
कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के बाद सपना ने संवाददाताओं से कहा था, 'मुझे सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी बहुत अच्छी लगती हैं। मैं उनसे मिलने पहुंची थी लेकिन उनसे नहीं मिल पाई। जल्द ही मैं उनसे मिलूंगी।'
जैसा कि सपना चौधरी न केवल हरियाणा बल्कि उत्तर भारत में काफी नाम कमा चुकी हैं। चुनावी रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए सपना चौधरी को मंच पर पहले भी लाया जा चुका है।
सपना चौधरी टीवी रियल्टी टीवी शो बिग बॉस में हिस्सा भी ले चुकी हैं। इस शो में हिस्सा लेने के बाद से वह पूरे देश में चर्चित हो गई हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार