बिहार: बिना बैंड-बाजे के होगी डिप्टी सीएम के बेटे की शादी, जानिए वजह
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी अपने बड़े बेटे उत्कर्ष की शादी को एक मिसाल की तरह पेश कर रहे हैं। यह शादी 3 दिसंबर को पटना से होनी है।
नई दिल्ली:
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी अपने बड़े बेटे उत्कर्ष की शादी को एक मिसाल की तरह पेश कर रहे हैं। यह शादी 3 दिसंबर को पटना से होनी है। इस शादी की खास बात होगी कि इसमें दहेज और गिफ्ट स्वीकार नहीं होगा।
जानकारी के अनुसार सुशील मोदी अपने बेटे की शादी में किसी को निमंत्रण कार्ड भेजने की वजाय डिजिटल माध्यम से ही निमंत्रण भेज रहे हैं। इस कदम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया से प्रेरित होकर उठाया गया है। यहां तक कि पीएम मोदी तक को ईमेल के जरिए न्योता भेजा गया है।
सुशील मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान से प्रेरित होकर यह फैसला किया है। उन्होंने बताया कि वह बेटे की शादी में दहेज नहीं लेंगे। इस शादी में न तो बैंड बाजे होंगे न ही बारात।
और पढ़ें: परमाणु हमले पर नहीं मानूंगा राष्ट्रपति ट्रंप का गैरकानूनी आदेश
इस शादी में न तो किसी को स्वागत का इंतजाम होगा, न ही खान-पान का। शादी में प्रसाद वितरण किया जाएगा।
बता दें कि सुशील के बेटे MBA कर चुके हैं। बेंगलुरू में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं। जिस लड़की से उनकी शादी हो रही है वह कोलकाता में रहती है। सुशील मोदी ने इस दौरान 1500 मेहमानों को घर बुलाया है।
और पढ़ें: विहिप और बजरंग दल ने बांटे पर्चे, बताया- कैसे बचें लव जिहाद से
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार