ब्लू व्हेल गेम: असम में छात्र ने की इमारत से कूद कर आत्महत्या की कोशिश
ब्लू व्हेल एक ऐसा ऑनलाइन खेल है जिसमें हर दिन टास्क दिए जाते हैं। ये गेम पूरे 50 दिन अलग-अलग खतरनाक टास्क देता है और आखिरी टास्क के तौर पर यह खेल सुसाइड करने के लिए कहता है।
नई दिल्ली:
ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल के बढ़ते खतरे के बीच असम के सिलचर में 22 साल के एक छात्र के दो मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की खबर आई है।
पुलिस के मुताबित यह घटना ब्लू व्हेल गेम के कारण हो सकती है। पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बने ब्लू व्हेल गेम से जुड़ा सिलचर में यह पहला मामला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्र की पहचान गौरव सूत्रधार के तौर पर हुई है जो अपने चाचा के घर रह रहा था। गौरव थर्ड सेमेस्टर का छात्र है। उसे सिल्चर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: ब्लू व्हेल गेम का टास्क पूरा करने आगरा की बालाएं पहुंचीं होशंगाबाद
Assam: 2nd year college student jumped off from top floor of a building allegedly as Blue Whale challenge in Silchar, admitted to hospital pic.twitter.com/U3w6XxMBef
— ANI (@ANI) September 15, 2017
हालांकि, इसी महीने की शुरुआत में असम में कथित तौर पर ब्लू व्हेल खेलने का एक मामला सामने आ चुका है। इसके तहत गुवाहाटी के 10वीं के एक छात्र के हाथ पर बने निशान और संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए उसे मनोचिकित्सक के पास ले जाना पड़ा था।
बताते चलें कि ब्लू व्हेल एक ऐसा ऑनलाइन खेल है जिसमें हर दिन टास्क दिए जाते हैं। ये गेम पूरे 50 दिन अलग-अलग खतरनाक टास्क देता है और आखिरी टास्क के तौर पर यह खेल सुसाइड करने के लिए कहता है।
अब तक इस खूनी खेल के चंगुल में फंस कर भारत सहित दुनिया के दूसरे देशों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके है।
यह भी पढ़ें: यूपी, महाराष्ट्र के बाद अब राजस्थान ने किया कर्ज माफी का ऐलान, दो हफ्तों से चल रहा था किसान आंदोलन
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs LSG : हेड-अभिषेक का तूफान, हैदराबाद ने 9.4 ओवर में चेज किया 166 का लक्ष्य, लखनऊ को 10 विकेट से रौंदा
-
SRH vs LSG Dream11 Prediction: हैदराबाद और लखनऊ के मैच में ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11 टीम, इसे चुनें कप्तान
-
DC vs RR : कुलदीप-मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा