प्रियंका गांधी को मिली अहम जिम्मेदारी तो जानें उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने क्या कहा
राहुल गांधी ने सरप्राइज देते हुए अपनी बहन प्रियंका गांधी को पार्टी में अहम जिम्मेदारी दे दी. उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश कांग्रेस संभालने को कहा गया है.
नई दिल्ली:
राहुल गांधी ने सरप्राइज देते हुए अपनी बहन प्रियंका गांधी को पार्टी में अहम जिम्मेदारी दे दी. उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश कांग्रेस संभालने को कहा गया है. लोकसभा चुनाव से पहले नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने उन्हें बधाई दी है. रॉबर्ट वाड्रा ने कहा- Congratulations P.Always by your side in every phase of life. Give it you best.
बता दें कि प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री हो गई है. लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी और इसे लेकर कयासबाजी भी चल रही थी. उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया है और वे पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी गई है. इसके अलावा केसी वेणुगोपाल को महासचिव संगठन बनाया गया है. आम चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को यह बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के कई मायने निकाले जा रहे हैं. कुछ दिनों पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में बड़ा करिश्मा करने का दावा किया था और ठोस कदम उठाने की भी बात कही थी. राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश को लेकर कांग्रेस बड़ा सरप्राइज देने जा रही है. माना जा रहा है कि उनका इशारा इसी तरफ था.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा