logo-image

जम्मू एवं कश्मीर : एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, गोलीबारी जारी

जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवादियों की घुसैपठ को नाकाम कर दिया गया है।

Updated on: 30 Jan 2018, 09:50 AM

श्रीनगर:

जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवादियों की घुसैपठ को नाकाम कर दिया गया है।

रक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सोमवार को गोहलान क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों का पता चलने पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठियों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिससे वह भाग खड़े हुए।

सूत्रों के मुताबिक, 'घुसपैठियों के खदेड़े जाने के तुरंत बाद पाकिस्तानी सेना ने भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसका भारतीय सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी से जवाब दिया।'

सूत्रो का कहना है कि आंतकी समूहों के पास भारी मात्रा में असलह है। भारतीय सेना के मुंहतोड़ के जवाब के कारण वह नियंत्रण रेखा में घुसने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।  वहीं दोनों ही तरफ से गोलीबारी और मोटार्र दागे अभी तक जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि गोलीबारी के जरिए आतंकवादियों की घुसपैठ में पाकिस्तान शह दे रहा है। हालांकि अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई हैं। दोनों देशों की ओर से गोलीबारी अबी तक जारी है।   

बता दें कि 20 जनवरी को  पाकिस्तानी रेंजर्स ने सांबा और कठुआ जिलों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलाबारी और और फायरिंग की थी। भारतीय जवानों ने उसका भी मुंहतोड़ जवाब दिया था। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: LOC पर पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी जारी, एक जवान शहीद