विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, जाखर को पंजाब तो प्रितम सिंह को उत्तराखंड की कमान
चुनावों में लगातार मिल रही शिकस्त के बीच कांग्रेस ने संगठन में कई बदलाव किये हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि पार्टी ने 17 नये पदाधिकारी नियुक्त किये हैं।
highlights
- कांग्रेस ने संगठन में किया बदलाव, 17 पदाधिकारी बदले, 10 की उम्र 50 से कम
- कांग्रेस ने अविनाश पांडे को बनाया राजस्थान का प्रभारी, प्रदेश में अगले साल होंगे चुनाव
- उत्तराखंड चुनाव में हार के बाद किशोर उपाध्याय को अध्यक्ष पद से हटाया, प्रितम सिंह बने अध्यक्ष
नई दिल्ली:
चुनावों में लगातार मिल रही शिकस्त के बीच कांग्रेस ने संगठन में कई बदलाव किये हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि पार्टी ने 17 नये पदाधिकारी नियुक्त किये हैं।
जिसमें से 10 की उम्र 50 से कम है। शीर्ष नेतृत्व ने केसी मित्तल की जगह वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तनखा को लीगल सेल का प्रमुख नियुक्त किया है।
राजस्थान
राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए अविनाश पांडे को राजस्थान का पार्टी प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। जहां कांग्रेस को सत्ता में वापसी की उम्मीद है।
उत्तराखंड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी हार के बाद किशोर उपाध्याय को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह प्रितम सिंह को कमान दी गई है। चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और किशोर उपाध्याय के बीच अन-बन की खबर आई थी। जिसका खामियाजा पार्टी को चुनाव में भुगतना पड़ा।
पंजाब
पंजाब में 10 साल बाद सत्ता में वापसी करने वाली कांग्रेस ने सुनील जाखर को अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास पार्टी की कमान थी। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूर्व राज्य मंत्री जाखर की संगठन में अच्छी पकड़ है।
Sunil Jakhar to be the next Punjab Congress Chief (file pic) pic.twitter.com/mumF87R63E
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
पिछले दिनों कांग्रेस ने पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह को कर्नाटक के साथ ही गोवा के प्रभार से हटा दिया था। गोवा विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद कांग्रेस सरकार गठन नहीं कर पाई थी।
कर्नाटक का प्रभार पार्टी सांसद के.सी. वेणुगोपाल को दे दिया गया है, जिन्हें पार्टी महासचिव नियुक्त किया गया है। ए.चेल्ला कुमार को गोवा का प्रभारी बनाया गया है।
और पढ़ें: कांग्रेस ने अजय माकन का इस्तीफा किया नामंजूर, बने रहेंगे दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष
साथ ही वरिष्ठ नेता गुरदास कामत के इस्तीफे के बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया था। गुजरात में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार