logo-image
लोकसभा चुनाव

ओडीशा में कांग्रेस को झटका, वरिष्ठ नेताओं ने छोड़ी पार्टी, बीजेडी में शामिल होने की संभावना

ओडीशा में कांग्रेस को गहरा झटका लगा है गंजम जिले के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है।

Updated on: 31 Mar 2018, 12:05 AM

नई दिल्ली:

ओडीशा में कांग्रेस को गहरा झटका लगा है गंजम जिले के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि सभी नेताओं ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ओडीशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रसाद हरिचंदन को भेजा है।

जिन लोगों ने पार्टी छोड़ी है उनमें पूर्व केंद्रीय. मंत्री चंद्रशेखर साहू, प्रदेश पार्टी सचिव बिक्रम कुमार पांडा और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान गंतायत के नाम शामिल हैं। इस्तीफा देने वालों में बेहरमपुर नगर निगम के पांच पार्षद भी शामिल हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा, ‘पिछले कुछ सालों से कांग्रेस में कोई अनुशासन नहीं है। पार्टी हाईकमान भी राज्य में पार्टी संगठन में किसी सुधार के मूड में नहीं है। 2009 से पार्टी ने हमारा कोई इस्तेमाल नहीं किया और हमारी अनदेखी की है। इसलिए मैने पार्टी छोड़ने को निर्णय किया।’

पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता जो कांग्रेस के अनुषांगिक संगठनों से जुड़े हैं उन लोगों ने बीजेडी में शामिल होने का फैसला किया है।

साहू ने कहा कि कांग्रेस से असंतुष्ट उनके साथ जुड़ेंगे जो धर्मनिरपेक्ष होगा और ओडिशा के हित में खडा होगा।

और पढ़ें: गहलोत का बढ़ा कद, बनाए गए संगठन महासचिव

उन्होंने कहा, 'नई पार्टी में शामिल होने की घोषणा जल्द की जाएगी।'

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की अध्यक्ष संध्या रानी महापात्रा ने कहा है कि इन इस्तीफों से पार्टी संगठन पर कोई असर नहीं होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी संगठन में फेर बदल करते हुए शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह को ओडीशा का प्रभारी नियुक्त किया है। ऐसे में उनके लिये बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

और पढ़ें: छेड़छाड़ करने वाले गुंडों का कोई मानवाधिकार नहीं- शिवराज सिंह चौहान