logo-image

मुंबई: कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को ट्विटर पर धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने अहमदाबाद के बावला से आरोपी गिरीश को गिरफ्तार किया है। वह एक फूड कंपनी में पेशे से अकाउंटेंट है और बावला के श्यामल विला में रहता था।

Updated on: 05 Jul 2018, 02:11 PM

मुंबई:

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की 10 साल की बेटी को सोशल मीडिया पर रेप की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने गुरुवार को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने अहमदाबाद के बावला से आरोपी गिरीश को गिरफ्तार किया। वह एक फूड कंपनी में पेशे से अकाउंटेंट है और बावला के श्यामल विला में रहता था।

ये भी पढ़ें: प्रियंका चतुर्वेदी को बेटी के साथ रेप की मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

गौरतलब है कि प्रियंका को मध्य प्रदेश के मंदसौर मामले में वायरल हो रहे एक फर्जी मैसेज को लेकर यह धमकी मिली थी। उन्होंने इस संबंध में मुंबई के गोरेगांव थाने में मामला दर्ज कराया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद मुंबई पुलिस ने ट्विटर के एक अज्ञात यूजर के खिलाफ केस दर्ज किया था।

पुलिस उपायुक्त दीपक देवराज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं बाल यौन अपराध रोकथाम कानून से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: सुनंदा पुष्कर मौत मामला: शशि थरूर को राहत, कोर्ट से मिली जमानत