मुंबई-गोवा में अगले पांच दिनों तक होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे मुंबईवासियों के लिए और मुश्किल भरे साबित हो सकते हैं। पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मुंबई:
मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में शनिवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई और गोवा में अगले पांच दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
वहीं, लगातार हो रही झमाझम बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया गया है। सड़कों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से लुढ़का तापमान
#Maharashtra: Visuals of waterlogged streets from Thane district's Bhiwandi as rain continues to lash the region pic.twitter.com/kYMuCAOAI4
— ANI (@ANI) July 7, 2018
जानकारी के मुताबिक, रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने की वजह से ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। कल्याण से अंबरनाथ और खोपाली जाने वाली सभी ट्रेनें रोक दी गई हैं। दूसरी तरफ सड़कों पर भी जलभराव के कारण गाड़ियों को चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
#Maharashtra: Visuals of heavy rainfall from Palghar pic.twitter.com/izVzMJuQDV
— ANI (@ANI) July 7, 2018
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक कोंकण गोवा और मुंबई में तेज बारिश होने की आशंका है।
Heavy to very heavy rainfall expected to occur in Konkan Goa and Mumbai in the next five days: Ajay Kumar, Scientist, India Meteorological Department pic.twitter.com/xJVVV7Gz0n
— ANI (@ANI) July 7, 2018
ये भी पढ़ें: ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री के ट्वीट ने बचाई 26 लड़कियों की जिंदगी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा