logo-image
लोकसभा चुनाव

कर्नाटक: तड़पती रही इलाज के लिए गर्भवति महिला मगर अस्पताल में नहीं था कोई डॉक्टर

कर्नाटक में स्वास्थ विभाग की बड़ी लापरवाई सामने आई है। कर्नाटक के मंड्या ज़िले की मलावल्ली तलूक के प्राइमरी हेल्थ सेन्टर की।

Updated on: 18 Oct 2017, 03:44 PM

नई दिल्ली:

कर्नाटक में स्वास्थ विभाग की बड़ी लापरवाई सामने आई है। कर्नाटक के मंड्या ज़िले की मलावल्ली तलूक के प्राइमरी हेल्थ सेन्टर की। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक गर्भवती महिला अपने परिवार के साथ इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी। लेकिन अस्पताल में उस समय कोई डॉक्टर मौजूद नही था।

महिला का आरोप है अस्पताल खाली था एम्बुलेंस का ड्राइवर भी वहां मौजूद नही था। करीब एक घंटे के बाद जब स्थानीय पत्रकारों ने इसकी सूचना ज़िले के बड़े अधिकारियों को दी तब जा कर इस महिला को एम्बुलेंस दी गई। इसके बाद महिला को दूसरे अस्पताल में दाखिल किया गया जहां पर उन्होंने बेटे को जन्म दिया।

गौरतलब है कि इस प्राइमरी हेल्थ सेन्टर का उद्घाटन दो महीने पहले ही किया गया था। मंड्या के जिला हेल्थ अफसर ने जांच के आदेश दे दिए है।