भारत ने लिया चार सैनिकों की मौत का बदला, LoC पार कर मार गिराए 6 पाकिस्तानी जवान
भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तानी नियंत्रण रेखा पार कर छह पाकिस्तानी जवानों को मार कर वापस लौट आए हैं।
नई दिल्ली:
भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा पार कर छह पाकिस्तानी जवानों को मार कर वापस लौट आए हैं। इस घटना में कई पाकिस्तानी जवान घायल भी हुए हैं।
भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर जम्मू कश्मीर के उप-मुख्यमंत्री ने कहा, 'भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उचित जवाब दिया है। जब कभी भी वह इस तरह की हरकत करेंगे उन्हें परिणाम भुगतना पड़ेगा।'
खूफिया सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि जवानों ने यह बदला उस घटना को लेकर ली है जब शनिवार को पाकिस्तान की तरफ से किए गए सीजफायर में चार जवान शहीद हो गए थे।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के खेरी बटालियान एरिया में पाकिस्तान ने गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में भारतीय सेना के 4 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में मरने वाले जवानों में सेना का एक अधिकारी भी शामिल थे।
इसे भी पढ़ेंः खेरी बटालियन एरिया में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, एक अधिकारी सहित 4 जवान शहीद
इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया ने कहा था कि भारत के तरफ से गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी सैनिक ढेर हो गए हैं। जबकि कई जवान घायल हैं। वहीं इस घटना को लेकर खुफिया सूत्रों ने पाकिस्तानी मीडिया से उलट जानकारी दी है।
शनिवार की घटना के बाद भारतीय जवानों ने भी सीजफायर उल्लंघन का जवाब दिया था। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई थी।
इससे पहले पिछले साल भी भारतीय सेना ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया था इस दौरान जवानों ने कई आतंकियों को मार गिराया था। साथ ही आतंकियों के कई लॉन्च पैड को भी ध्वस्त कर दिया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs LSG : हेड-अभिषेक का तूफान, हैदराबाद ने 9.4 ओवर में चेज किया 166 का लक्ष्य, लखनऊ को 10 विकेट से रौंदा
-
SRH vs LSG Dream11 Prediction: हैदराबाद और लखनऊ के मैच में ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11 टीम, इसे चुनें कप्तान
-
DC vs RR : कुलदीप-मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा