अन्ना हजारे का मोदी सरकार पर हमला, कहा- एनडीए शासन में भारत भ्रष्ट देशों की सूची में हुआ अव्वल
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले तीन साल के एनडीए शासन काल में भारत एशिया के भ्रष्ट देशों की सूची में पहले स्थान पर आ गया है।
नई दिल्ली:
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले तीन साल के एनडीए शासन काल में भारत एशिया के भ्रष्ट देशों की सूची में पहले स्थान पर आ गया है।
उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच साल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तिजोरी में 80 हजार करोड़ रुपये फंड के तौर पर जमा हुए हैं।
अन्ना हजारे ने 'फोर्ब्स' पत्रिका के एक आलेख में प्रकाशित ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के सर्वे का हवाला देते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा, 'मैं यह दावा नहीं कर रहा हूं, लेकिन एशियाई देशों में सर्वेक्षण करवाने के बाद यह फोर्ब्स पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।'
हजारे ने कहा, 'पिछले तीन साल से मैं चुप हूं। जब नई सरकार आती है तो हमें उसे अवश्य कुछ समय देना चाहिए। इसलिए मैं चुप रहा लेकिन अब बोलने का वक्त आ गया है। मजबूत जन लोकपाल और देश के किसानों के लिए अगले साल 23 मार्च से दूसरा आंदोलन शुरू करने जा रहा हूं।'
उन्होंने कहा कि आम जनता अभी भी समस्याओं से जूझ रही है। देश के किसान दुखी हैं। बैंक की ओर से किसानों को जो कर्ज दिया जा रहा है उसपर मनमाना ऊंचा ब्याज दर वसूल किया जा रहा है।
और पढ़ें: 2 साल तक कैशलेस डिजिटल भुगतान हुआ फ्री, सरकार ने दी सब्सिडी को मंजूरी
भारतीय रिजर्व बैंक को सभी किसानों को दिए जाने वाले ऋण पर ब्याज दर तय करना चाहिए और किसानों के हितों को देखते हुए बैंकों को कृषि ऋण की ब्याज दर तय करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
अन्ना हजारे ने कहा, 'किसानों को उनकी फसलों का मूल्य नहीं मिल रहा है और वे कर्ज अदा करने में खुद को असमर्थ पा रहे हैं। यही कारण है कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं।'
हजारे ने कहा कि वह पिछले तीन साल में प्रधानमंत्री को 32 पत्र लिख चुके हैं लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से एक भी पत्र का उन्हें जवाब नहीं मिला है।
और पढ़ें: तीन तलाक: मोदी कैबिनेट ने बिल पर लगाई मुहर, अब संसद में होगा पेश
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा