गुजरात चुनाव: कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए अधिकांश उम्मीदवार हारे
कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शमिल हुए चार उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है।
अहमदाबाद:
कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शमिल हुए चार उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है।
कांग्रेस को छोड़ दूसरी पार्टी का हाथ थामने वाले तेजश्री पटेल को लखभाई भारद्वाज के हाथों 6,500 मतों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं मानसिंह चौहान को बालासौर से हार का सामना करना पड़ा। अमूल के अध्यक्ष रामसिंह परमार अपनी परंपरागत सीट थासरा से तथा राघवजी पटेल जामनगर(ग्रामीण) से चुनाव हार गए।
वहीं शक्तिकांत गोहिल व अर्जुन मोधवडिया समेत कांग्रेस के प्रतिष्ठित नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी के नेता शक्तिसिंह गोहिल को कच्छ की मांडवी सीट से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 58,632 मत मिले, जो भाजपा के वीरेद्रसिंह जडेजा से 10,655 कम थे।
कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता अर्जुन मोधवाडिया को पोरबंदर सीट से बाबू बोखिरिया के हाथों 1,855 मतों से हार का सामना करना पड़ा।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल के पुत्र कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धार्थ पटेल डाभोई सीट से भाजपा के शैलेशभाई मेहता से 2,839 मतों से हार गए।
पाटीदार आंदोलन के समय पटेलों के वकील रहे बाबू मांगुकिया को अहमदाबाद की ठक्कर बापानगर सीट से वल्लभ काकडिया के हाथों लगभग 29 हजार वोटों से चुनाव हार गए।
इसे भी पढ़ें: गुजरात-हिमाचल फतह के बाद बोले PM मोदी, नतीजे GST पर जनादेश
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा