ट्विंकल खन्ना की सलाह पर कीकू शारदा ने अपने अंदाज में उड़ाया MSG का मजाक
बलात्कार मामले में दोषी करार दिए गए डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की सजा के ऐलान के बाद कॉमेडियन एक्टर कीकू शारदा ने मजाक उड़ाने का मौका नहीं छोड़ा।
ऩई दिल्ली:
बलात्कार मामले में दोषी करार दिए गए डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की सजा के ऐलान के बाद कॉमेडियन एक्टर कीकू शारदा ने मजाक उड़ाने का मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है।
इस फोटो के नीचे उन्होंने लिखा है, 'बगैर मोनो सोडियम ग्लूटामेट के चाइनीज़ खाने का लुत्फ ले रहा हूं।' बात दें कि मोनो सोडियम ग्लूटामेट को शॉर्ट फॉर्म में एमएसजी कहते हैं। गुरमीत राम रहीम सिंह भी खुद को एमएसजी (मेसेंजर ऑफ गॉड) कहते हैं।
Enjoying a peaceful Chinese meal with no monosodium glutamate 😊@mrsfunnybones 🙏🏻@priyankasharda3 pic.twitter.com/bCpLIwpVLs
— kiku sharda (@kikusharda) August 28, 2017
दरअसल डेढ साल पहले कीकू शारदा को राम रहीम का मजाक उड़ाने के कारण जेल जान पड़ गया था। जनवरी 2016 में कीकू शारदा ने कलर्स के कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में राम रहीम को कॉपी किया था। इसके बाद राम रहीम के समर्थकों ने उन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में केस दर्ज कराया था।
इसे भी पढ़ें: गुरमीत सिंह पर ट्विंकल खन्ना बोलीं- 'जब लव चार्जर की बैट्री खत्म हुई'
कीकू को कैथल पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। बाद में 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर कीकू को छोड़ा गया। अब जहां कीकू जेल से बाहर हैं वहीं राम रहीम अब अपनी साध्वियों के साथ रेप करने के लिए सलाखों के पीछे जा चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: डेरा प्रमुख राम रहीम ने 'एमएसजी' के साथ इन फिल्मों में किए खतरनाक स्टंट
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार