Oscars 2017: 'ला ला लैंड', प्रियंका चोपड़ा के अलावा इन 4 कारणों से ऑस्कर अवॉर्ड होने वाला है खास
Oscars 2017 की लिस्ट में म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'ला ला लैंड' को 14 नॉमिनेशन मिले हैं।
नई दिल्ली:
इस समय फिल्मों के सबसे बड़े अवॉर्ड्स शो पर पूरी दुनिया की नजरें हैं। एक तरफ La La Land को इस बार सबसे ज्यादा, 14 नॉमिनेशन मिले हैं। वहीं नजरें Lion के लिए देव पटेल पर हर किसी की निगाहें हैं। भारत में एआर रहमान सहित ये 5 भारतीय जीत चुके हैं आॅस्कर।
लेकिन 2017 का आॅस्कर अपने आप में ही खास होने वाला है। आइए हम आपको बताते हैं आखिर क्यों इस बार का आॅस्कर कई मायनों में खास होने वाला है।
Oscars 2017 की लिस्ट में म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'ला ला लैंड' को 14 नॉमिनेशन मिले हैं। अभी तक टाइटैनिक समेत तीन फिल्मों ने ही 11 ऑस्कर एक साथ जीते हैं। बता दें कि यह फिल्म सभी की फेवरेट भी बताई जा रही है। इस समय सबकी निगाहें La La Land के इतिहास रचने की ओर हैं।
'स्लमडॉग' मिलेनियर' फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले देव पटेल इस बार एक बार फिर से आॅस्कर की दौड़ में शामिल होने जा रहे हैं। इस फिल्म ने 10 में से 8 नॉमिनेशन अपने नाम किए थे। इस बार देव पटेल की बायोपिक 'लॉयन' के लिए सपोर्टिंग एक्टर का नॉमिनेशन मिला है। इसलिए भारतीय मूल के कलाकार से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
पश्चिमी कलाकार अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी फेमस हैं, ऐसे में ट्रंप को लेकर विवाद होने की आशंका और भी बढ़ गई है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में अमेरिका के नए प्रेजिडेंट डोनाल्ड ट्रंप को लेकर मेरिल स्ट्रीप ने जो बयान दिया, उस पर खासा विवाद हुआ था।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस को देखना अपने आप में ही बेहद खास होता है ऐसे में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में धूम मचा चुकी प्रियंका चोपड़ा ने Oscars 2017 में भी अपनी मौजूदगी कंफर्म की है। इसलिए उनकी ड्रेस कितनी खास होगी, यह जानने को पूरा देश बेताब है। पिछली बार ऑस्कर 2016 में प्रियंका वाइट गाउन में नजर आई थीं, जिसे गूगल पर काफी सर्च किया गया था।
तो देर किस बात की जल्द ही आप अपने फेवरेट कलाकारों को आॅस्कर अवॉर्ड जीतते देखेंगे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार