दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड स्टार विन डीजल को लेकर किया नया खुलासा
हॉलीवुड फिल्म 'xXx: Return Of Xander Cage' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। इसमें विन डीजल के साथ दीपिका एक्शन करती नज़र आ रही हैं।
मुंबई:
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म 'xXx: Return Of Xander Cage' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। हॉलीवुड स्टार विन डीजल के साथ फिल्म में नज़र आने वाली दीपिका ने कहा है कि विन उनके लिए फैमिली मेंबर की तरह है।
दीपिका ने कहा, "मैं जब लॉस एंजिलिस में रहती थी तो हर वक्त विन डीजल को कॉल करती थी। जब मैंने बॉलीवुड में कदम रखा था तो मेरे लिए शाहरुख खान और फराह खान फैमिली मेंबर की तरह थे, ठीक वैसे ही मेरे लिए विन और उनकी बहन सामंथा हैं।"
दीपिका पादुकोण ने आगे कहा, "मैं पहले दिन सेट पर काफी नर्वस थी। मैं घर से बहुत दूर थी। मेरे लिए वहां पर सभी लोग नए थे और सब कुछ काफी अलग था। हालांकि, बाद में मैंने महसूस किया कि अगर आप काम करने के दौरान लोगों के साथ रिलेशनशिप बनाते हो तो काम करने में काफी आसानी होती है।"
गौरतबल है कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड एक्टर थे। वहीं, इस मूवी को फराह खान ने डायरेक्ट किया था। शूटिंग के दौरान शाहरुख, फराह और दीपिका के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी।
हॉलीवुड फिल्म 'xXx: Return Of Xander Cage' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। इसमें विन डीजल के साथ दीपिका एक्शन करती नज़र आ रही हैं। उन्होंने इसे लेकर ट्वीट भी किया।
just...😜#serena #thereturnofxandercage #January2017 #comingsoon pic.twitter.com/A79OFrP9Bi
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) November 1, 2016
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी