logo-image

Priyanka Chopra: अपनी बेटी से बेहद प्यार करती हैं प्रियंका चोपड़ा, पहना मालती के नाम का नेकलेस

Priyanaka Chopra-Malti Marie Jonas: प्रियंका चोपड़ा को मुंबई हवाई अड्डे पर क्लिक किया गया, जहां वह अपनी बेटी मालती कते नाम का नेकलेस पहने नजर आईं.

Updated on: 27 Oct 2023, 10:49 AM

New Delhi:

Priyanaka Chopra-Malti Marie Jonas: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanaka Chopra) आखिरकार मुंबई पहुंच गईं और शुक्रवार को उन्हें पैपराज़ी ने मुंबई हवाई अड्डे पर स्पॉट किया. एक्ट्रेस Jio MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल की शुरुआती रात के लिए होस्ट की भूमिका निभाएंगी, जो 27 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच होगा. जब एक्ट्रेस को मुंबई हवाई अड्डे पर क्लिक किया गया तो उन्हें हाथ जोड़कर पैपराज़ी का अभिवादन करते देखा गया. वह पूरी तरह से काले रंग के आउटफिट में खूबसूरत लग रही थीं. हालाँकि, उनकी बेटी मालती मैरी के नाम वाला उनका हार सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा था. 

प्रियंका चोपड़ा ने पहना बेटी मालती मैरी के नाम का नेकलेस 
प्रियंका चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, प्रियंका ब्लैक ब्रालेट के साथ मैचिंग श्रग पहने नजर आईं. उन्होंने इसे आरामदायक ग्रे जॉगर्स और काले स्नीकर्स के साथ पेयर किया. उन्होंने अपने लुक को काफी सिंपल लेकिन कंफर्टेबल रखा और सिल्वर स्टेटमेंट नेकलेस के साथ इसे एक्सेसराइज़ किया. तस्वीरों को करीब से देखने पर पता चलता है कि क्वांटिको एक्ट्रेस द्वारा पहने गए हार पर उनकी बेटी मालती का नाम लिखा हुआ है. 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के प्यारे माता-पिता हैं, जिनका उन्होंने पिछले साल जनवरी में स्वागत किया था. वे अक्सर इंस्टाग्राम पर नन्हें बच्चे की सबसे मनमोहक झलकियाँ शेयर करते हैं. मुंबई रवाना होने से कुछ घंटे पहले, प्रियंका ने फैंस को मां-बेटी के प्यारे पल की एक झलक दी थी. तस्वीर में प्रियंका और उनकी बेटी मालती की उंगलियां आपस में जुड़ी हुई थीं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

गुरुवार को, प्रियंका ने मुंबई के लिए रवाना होते हुए फैंस को बेहद एक्साइटेड कर दिया, और अपने पासपोर्ट और फ्लाइट बोर्डिंग पास की एक झलक साझा करके अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी घोषणा की. PeeCee ने लिखा, “एक मिनट हो गया मुंबई.” अपनी एक्साइटमेंट व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "इंतजार नहीं कर सकती."

यह भी पढ़ें - MAMI Film Festival: भारत पहुंचीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, ऑल ब्लैक एयरपोर्ट लुक में जीता सभी का दिल 

इस बीच, मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Jio MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट की मेजबानी प्रियंका चोपड़ा और ईशा अंबानी करेंगी. इस इवेंट में सोनम कपूर आहूजा, फरहान अख्तर, जोया अख्तर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, राणा दग्गुबाती और अन्य बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल होंगी.