#MeToo में फंसा बॉलीवुड का कास्टिंग डायरेक्टर, फिल्म से हुआ बाहर
फिल्म 'किजी और मैनी' की अभिनेत्री संजना ने भी अभिनेता सुशांत सिंह पर भी उनके ओवर फ्रेंडली बर्ताव की वजह से असहज महसूस कराने का आरोप लगाया था, जिसके सुशांत ने सिरे से खारिज किया है।
मुंबई:
फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने शुक्रवार को बॉलीवुड के लोकप्रिय कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म 'किजी और मैनी' से बाहर कर दिया है।
फॉक्स स्टार ने ट्वीट कर कहा, 'एक जिम्मेदार संगठन के रूप में स्टार इंडिया कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों को बहुत गंभीरता से लेता है। इसलिए फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने फिल्म 'किजी और मैनी' के निर्देशक मुकेश छाबड़ा की सेवाओं को रद्द कर दिया है। उन्हें तब तक बाहर का रास्ता दिखाया है, जब तक उनकी आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) उन पर लगे आरोपों की जांच पूरी नहीं कर लेती।'
ये भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना की 'बधाई हो' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
— Fox Star Hindi (@foxstarhindi) October 19, 2018
पिछले सप्ताह एक महिला ने छाबड़ा पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिन्हें छाबड़ा ने बेबुनियाद बताया था।
ये भी पढ़ें: #MeToo: सुशांत सिंह राजपूत पर लगा ओवर फ्रैंडली होने का आरोप, दिया ये जवाब
वहीं, फिल्म 'किजी और मैनी' की अभिनेत्री संजना ने भी अभिनेता सुशांत सिंह पर भी उनके ओवर फ्रेंडली बर्ताव की वजह से असहज महसूस कराने का आरोप लगाया था, जिसके सुशांत ने सिरे से खारिज किया है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा