logo-image

Jahnvi Kapoor Birthday:अर्जुन कपूर ने बहन जान्हवी को जन्मदिन पर ऐसे किया विश, लुटाया प्यार 

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Jahnvi Kapoor) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं.

Updated on: 06 Mar 2023, 04:40 PM

New Delhi:

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Jahnvi Kapoor) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस खास अवसर पर उनको उनके करीबी और फैंस सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं. साथ ही अब उनके भाई एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की तरफ से भी एक प्यार भरा पोस्ट इंटरनेट पर सामने आया है. अर्जुन कपूर के इस पोस्ट में दोनो भाई-बहन के प्यार को साफ-साफ देखा जा सकता है. आपको बता दें कि,  जान्हवी कपूर को विश करने के लिए अर्जुन कपूर ने उन दोनों की एक  बूमरैंग (Boomrang) वीडियो शेयर की, वीडियो में दोनों भाई बहन को मस्ती के अंदाज में देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा कैप्शन में लिखा, "पागल रहो, खुश रहो और जैसे हो वैसे ही रहो...सबसे मेहनती लोगों में से एक को जन्मदिन मुबारक हो...मुझे विश्वास है कि यह सब ठीक हो जाएगा, अंत में बस सवारी का आनंद लें और इस साल हर चीज के बारे में चिंता कम करें...@ जाह्नवी कपूर."

अर्जुन पोस्ट पर स्टार्स के रिएक्शन्स की बात करें तो, एक्टर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी जान्हवी को बधाई देते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो डियर @janhvikapoor." साथ ही बर्थडे गर्ल ने भी अर्जुन के पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ रिएक्शन दिया. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

यह भी पढ़ें - Amitabh Bachchan Injured: Project K और कुली हादसे के बीच है एक खास कनेक्शन!

जिनको नहीं पता उन्हें बता दें कि, जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर दोनों सौतेले भाई-बहन हैं. जान्हवी बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी हैं और अर्जुन बोनी कपूर की दिवंगत पहली पत्नी मोना कपूर की बेटे हैं. बोनी कपूर की दो बेटियां और भी हैं, जिनका नाम अंशुला कपूर और खुशी कपूर है. 

जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर अपनी आगामी फिल्म 'एनटीआर 30' (NTR 30) से पहला लुक शेयर किया है. इस फिल्म में एक्ट्रेस सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखाई देंगी. 'एनटीआर 30' के जरिए  जान्हवी कपूर साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं और उनके फैंस उनके इस कदम के लिए बेहद एक्साईटेड हैं.