अभिषेक बच्चन ने शेयर किया 'मनमर्जिया' का नया पोस्टर
निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जिया' की नई रिलीज डेट के बाद आज नया पोस्टर भी आउट हुआ है।
मुंबई:
निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जिया' की नई रिलीज डेट आने के बाद आज फिल्म का नया पोस्टर भी आउट हो गया है। अभिषेक बच्चन ने शनिवार को अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है।
अभिषेक ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'नई डेट नया पोस्टर।'
इस पोस्टर में क्रीम कलर का स्वेटर पहने अभिषेक अपने हाथों में तापसी का चेहरा पकड़े उन्हे प्यार भरी निगाहों से देखते हुए नजर आ रहे है। वहीं तापसी ब्लू कलर का सलवार सूट पहने नजर आ रही हैं।
New date. New poster.#Manmarziyaan #TakeTwo
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) July 28, 2018
14th September. pic.twitter.com/vZcnVkmoMF
अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल अभिनीत 'मनमर्जियां' अब सिनेमाघरों में 14 सितंबर को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होने वाली थी।
अभिषेक बच्चन करीब 2 साल बाद किसी फिल्म में नजर आएंगे। वह इससे पहले साल 2016 में 'हाउसफुल 3' में दिखे थे।
वहीं, तापसी पन्नू, ऋषि कपूर के साथ अगली फिल्म 'मुल्क' में नजर आएंगी।
विक्की कौशल की बात करें तो वह हाल ही में 'संजू' फिल्म में नजर आए। इसमें उन्होंने रणबीर कपूर के दोस्त का किरदार निभाया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
'मनमर्जियां' पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित इस फिल्म के निर्माता आनंद एल राय हैं। इस फिल्म का लंबा हिस्सा अमृतसर में शूट हुआ है।
इसे भी पढ़ें: भारत में 4 करोड़ लोग क्रोनिक हेपेटाइटिस बी संक्रमण से पीड़ित
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt Daughter: मां आलिया से बढ़कर राहा से प्यार करती हैं शाहीन भट्ट, मासी की गोद में आईं नजर
-
Viral Videos: आलिया-रणबीर से लेकर ऋतिक-सबा तक, स्टार स्टडेड डिनर में शामिल हुए ये सितारे
-
Bipasha Basu-Karan Singh Grover: शादी के 8 साल बाद भी एक-दूजे को बेहद चाहते हैं बिपाशा और करण, इंस्टा पर दिया प्यार का सबूत
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा