रक्षा बंधन 2018 : जानें बॉलीवुड में किन भाई-बहनों के बीच है गहरा रिश्ता
आज हम इस अनूठे रिश्तों के कुछ फिल्म स्टार के जरिए बयां कर रहे है, जिनके लिए भाई-बहन का रिश्ता काफी मायने रखता है
नई दिल्ली:
बॉलीवुड में वैसे तो इन अलग-अलग जोड़ियों के लव अफेयर चर्चा में रहते हैं। आए दिन एक्टर एक्ट्रेस के रिश्तों की बातें परवान चड़ी रहती है। पर बता दें कि बॉलीवुड के इन भाई-बहनों की जोड़ी भी कम नहीं है। ऐसे बहुत से एक्टर हैं जो अपने भाई-बहनों के साथ बेहद प्यारा और गहरा रिश्ता शेयर करते हैं। आज हम इस अनूठे रिश्तों के कुछ फिल्म स्टार के जरिए बयां कर रहे है, जिनके लिए भाई-बहन का रिश्ता काफी मायने रखता है।
1. सलमान- अर्पिता खान
बॉलीवुड के दंबग स्टार सलमान खान अपने भाईयों के साथ-साथ अपनी दोनों बहनों पर जान छिड़कते है। अर्पिता के पति को हाल ही बॉलीवुड में लॉन्च करने का श्रेय भी सलमान को ही जाता है। वहीं अर्पिता भी अच्छे बुरे-वक्त में अपने भाई सलमान का पूरा साथ देती हैं।
2. एकता -तुषार कपूर
एक्ता कपूर और तुषार कपूर भाई-बहन की ऐसी जोड़ी है, जिसकी मिसालें दी जाती हैं। माना जाता है कि एक्ता ने अपने भाई को बॉलीवुड में पॉपुलर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। वह अपने छोटे भाई तुषार कपूर काफी प्यार करती हैं। तुषार-एकता को बॉलीवुड के लविंग ब्रदर-सिस्टर की उपाधि से नवाजा जा चुका है।
3. प्रियंका - सिद्धार्थ
प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा भी भाई बहन की ऐसी जोड़ी है जो हमेशा तो साथ नहीं दिखाई देंते है लेकिन जब भी एक साथ आते है इनके बीच की मजबूत बॉन्डिंग देखने को मिलती है। दोनों की ऐसी कई फोटो मिल जाएगी, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। वहीं हाल में निक जोनास के साथ रिश्ते में बंधी प्रियंका की सगाई के मौके पर भी दोनों भाई-बहन एक दूसरे के साथ इजॉय करते नजर आए।
4. सैफ -सोहा अली खान
सैफ अली खान और उनकी बहन सोहा-सबा के बीच का रिश्ता गहरा है। वह सैफ को काफी सपोर्टिव मानती है। वह रक्षाबंधन काफी धूम-धाम से मनाते है। वह अपनी बहनों को प्यार भी काफी करते है। सैफ और बहन सोहा अली खान का रिश्ता बेहद गहरा और प्यारा है।
और पढ़ें- शादी के बाद प्रियंका करेंगी यह काम, 13 साल पहले हुई थी भविष्यवाणी
5. सोनाक्षी सिन्हा -लव-कुश
सोनाक्षी की बात करें तो वह भी अपने भाइयों की बहुत प्यारी हैं। साथ ही उनके दोनों भाई उनके लिए बहुत प्रोटेक्टिव हैं, वह उनसे बहुत प्यार करते हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने भाईयों से बहुत प्यार करती हैं और इसे वह समय-समय पर जाहिर भी करती आई हैं। उम्मीद है कि जल्द ही लव और कुश भी बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
-
Lok Sabha Election 2024: एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बिहार में दिया अपना मतदान, पिता के लिए जनता से मांगा वोट
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Jayanti 2024: कब है शनि जयंती, कैसे करें पूजा और किस मंत्र का करें जाप
-
Vaishakh month 2024 Festivals: शुरू हो गया है वैशाख माह 2024, जानें मई के महीने में आने वाले व्रत त्योहार