भोजपुरी हिरोइन अंजना सिंह ने पढ़ी अटल बिहारी वाजपेयी ये कविता...
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर श्रद्धाजंलि देते हुए भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने उनकी कविता 'काल के कपाल पर' पढ़ी।
नई दिल्ली:
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) का गुरुवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वाजपेयी लंबे समय से बीमार थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर श्रद्धाजंलि देते हुए भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने उनकी कविता 'काल के कपाल पर' पढ़ी।
बॉलीवुड ब्रेकिंग नाम के एक फोसबुक अकाउंट से शेयर किये गए इस वीडियो में अंजना सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुख जताते हुए कार में बैठी अंजना सिंह ने अटल बिहारी की कविता अंश पढ़ें।
टूटे हुए सपनों की कौन सुने सिसकी अन्तर की चीर व्यथा पलकों पर ठिठकी हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा, काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूं गीत नया गाता हूं, गीत नया गाता हूं।
कविता पढ़ने के बाद अंजना सिंह ने कहा 'अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा से मेरे पसंदीदा पॉलिटीशियन रहे हैं। मैं उनकी बहुत रिस्पेक्ट करती हूं। वह बेहद प्यारे राजनेता और अच्छे इंसान रहे हैं। बहुत धन्यवाद।'
अंजना सिंह के अलावा भोजपुरी सितारे रवि किशन और मनोज तिवारी ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इसे भी पढ़ें: भोजपुरी सितारों की अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि..
बता दें कि वाजपेयी लंबे समय से बीमार थे। केंद्र सरकार ने वाजपेयी के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक और पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है। इस दौरान भारत और विदेश में भारतीय दूतावासों में 16 अगस्त से 22 अगस्त के बीच राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Sita Navami 2024: साल 2024 में कब मनाई जाएगी सीता नवमी? इस मूहूर्त में पूजा करने से घर में आएगी सुख-समृद्धि!
-
Kuber Upay: अक्षय तृतीया पर करें कुबेर के ये उपाय, धन से भरी रहेगी तिजोरी
-
Maa Laxmi Upay: सुबह इस समय खोल देने चाहिए घर के सारे खिड़की दरवाजे, देवी लक्ष्मी का होता है आगमन
-
Gifting Gold: क्या पत्नी को सोने के गहने गिफ्ट करने से होती है तरक्की, जानें क्या कहता है शास्त्र