logo-image

अभिषेक बच्चन को पंसद नहीं है ब्रोकली, पर ऐश्वर्या राय के आगे नहीं चली

अभिषेक अक्सर अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए वाइफ ऐश्वर्या की तारीफों के पुल बांधते रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने सरेआम ऐश को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि हर कोई हैरान रह गया।

Updated on: 29 May 2018, 03:42 PM

मुंबई:

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। कभी-कभी ट्रोल को भी करारा जवाब दे देते हैं, लेकिन ब्रोकली पर एक पोस्ट करके अभिषेक खुद ही फंस गए। हालांकि, इस बार उन्हें किसी ट्रोल ने नहीं बल्कि पत्नी ऐश्वर्या ने फंसा दिया। 

दरअसल, अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ब्रोकली की उत्पत्ति से जुड़ा एक आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा था, 'क्यों? आखिर क्यों किसी ने इस तरह की चीज को किया? मेरे कहने का मतलब है कि ब्रॉकली किसको पसंद है?'

इसके कुछ देर बाद ही अभिषेक ने एक और ट्वीट किया। जिसमे उन्होंने अपने ब्रोकली की सब्जी की फोटो शेयर की और लिखा- 'मर्फी लॉ की बात करते हैं,शायद मिसेज ने मेरी आखिरी पोस्ट को देख लिया था।'

बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 11 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों की आराध्या नाम की एक बेटी है। अभिषेक जल्द ही फिल्म मनमर्जिया में नजर आएंगे तो ऐश्वर्या भी फिल्म फन्ने खां में दिखेगीं।

इसे भी पढ़ें: 'राजी' 100 करोड़ के क्लब में शामिल, आलिया ने रचा इतिहास