मध्य प्रदेश में बीजेपी की 28 सीटों पर जीत तय, एक सीट पर कांग्रेस की बढ़त , जानिए VIP सीटों का हाल
मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं, जिसमें से बीजेपी 28 सीटों पर आगे चल रही है.
नई दिल्ली:
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Lok Sabha Elections 2019) में अब तक आए रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी बढ़त बना ली है. मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं, जिसमें से बीजेपी की 28 सीटों पर जीत तय हो गई है. जबकि प्रदेश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त है. कांग्रेस सिर्फ छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में जीत रही है.
यह भी पढ़ें- MP-CG Election Result Live: भोपाल में दिग्विजय सिंह करीब 90 हजार वोटों से पीछे
मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हार स्वीकार कर ली है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं अपनी हार स्वीकार करता हूं. बता दें कि भोपाल में अभी भी मतगणना जारी है. दिग्विजय सिंह 3 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं. यहां इनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से है. अब तक दिग्विजय सिंह को 4,83,220 वोट मिले हैं, जबकि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 8,28,172 वोटों के साथ पहले स्थान पर चल रही हैं.
मध्य प्रदेश की VIP सीटों का हाल
सीट | बीजेपी | कांग्रेस |
भोपाल | जीत | हार |
इंदौर | जीत | हार |
उज्जैन | जीत | हार |
गुना | जीत | हार |
मुरैना | जीत | हार |
छिंदवाड़ा | हार | जीत |
ग्वालियर | जीत | हार |
जबलपुर | जीत | हार |
खजुराहो | जीत | हार |
खरगोन | जीत | हार |
मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट पर अभी मतगणना जारी है. लेकिन चुनाव नतीजों से पहले ही कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल ने अपनी पराजय स्वीकार कर ली है. उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस की पराजय के कारणों पर मंथन करेंगे. इसके साथ ही शैलेन्द्र पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमाकांत भार्गव को जीत की बधाई दी है.
यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Election Result Live: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 2 और बीजेपी 9 सीट पर आगे
गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में 10 साल तक बीजेपी की सरकार होने के बाद भी 2014 लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर था. राज्य में पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 27 स्थानों पर जीत दर्ज की थी, वहीं कांग्रेस को सिर्फ दो स्थानों पर जीत मिली थी.
यह वीडियो देखें-
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?