Lok Sabha Election 2024: नागपुर से गडकरी तो करनाल से खट्टर... BJP की दूसरी लिस्ट में 72 उम्मीदवारों के नाम
Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है...इस लिस्ट में बीजेपी ने 72 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है
New Delhi:
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश में सियासी हलचल का दौर है. राजनीतिक पार्टियां सीट शेयरिंग से लेकर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा में जुटी हैं. इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में 72 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. नई लिस्ट के अनुसार महाराष्ट्र की नागपुर सीट से नितिन गडकरी को उम्मीदवार बनाया गया है. जबकि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा के करनाल से टिकट दिया गया है. इसके अलावा सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे.
BJP releases its second list of candidates for the upcoming Lok Sabha elections pic.twitter.com/bpTvxfMkDr
— ANI (@ANI) March 13, 2024
बीजेपी की नई लिस्ट के अनुसार अनिल बलूनी गढ़वाल से चुनावी मैदान में होंगे. इसके अलावा अशोक तंवर को सिरसा से, राव इंद्रजीत सिंह को गुरुग्राम से, फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर, अंबाला से रतनलाल कटारिया की पत्नी बनतो कटारिया को टिकट दिया गया है.
दूसरी सूची में बीजेपी ने इन उम्मीदवारों के नाम-
दादर एवं नगर हवेली- कलाबेन देलकर
दिल्ली
- पूर्वी दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा
- उत्तर पश्चिम दिल्ली (SC)- योगेन्द्र चंदोलिया
गुजरात
- वड़ोदरा- रंजनबेन धनंजय भट्ट
- छोटा उदयपुर (ST)- जशुभाई भीलुभाई राठवा
- भावनगर- निमुबेन बम्भानिया
- सूरत- मुकेशभाई चंद्रकांत दलाल
- साबरकांठा- भीखाजी दुधाजी ठाकोर
- अहमदाबाद पूर्व- हसमुखभाई सोमाभाई पटेल
- वलसाड (ST)- धवल पटेल
हरियाणा
- भिवानी-महेंद्रगढ़- चौधरी धरमबीर सिंह
- गुड़गांव- राव इंद्रजीत सिंह यादव
- करनाल- मनोहर लाल खट्टर
- फरीदाबाद- कृष्ण पाल गुर्जर
- अंबाला- बंतो कटारिया
- सिरसा- अशोक तंवर
हिमाचल प्रदेश
- हमीरपुर- अनुराग सिंह ठाकुर
- शिमला (SC)- सुरेश कुमार कश्यप
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs LSG : हेड-अभिषेक का तूफान, हैदराबाद ने 9.4 ओवर में चेज किया 166 का लक्ष्य, लखनऊ को 10 विकेट से रौंदा
-
SRH vs LSG Dream11 Prediction: हैदराबाद और लखनऊ के मैच में ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11 टीम, इसे चुनें कप्तान
-
DC vs RR : कुलदीप-मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा