रोचक तथ्यः पीएम नरेंद्र मोदी के सुनामी के बीच रिकॉर्ड बनाने से चूके राहुल गांधी
इस बार राहुल गांधी अमेठी में भले ही मुश्किलो ंमे घिरे हैं लेकिन केरल के वायनाड में वो नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं.
नई दिल्ली:
1952 से लेकर 2014 तक के 16 चुनावों में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले नेता पिछले चुनाव से निकले. पीएम नरेंद्र मोदी की सुनामी ऐसी चली कि सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले टॉप टेन नेताओं की लिस्ट में 6 नेता 2014 के चुनाव में मिले. इन नेताओं में पीएम मोदी का नाम भी शामिल है, लेकिन वो शीर्ष पर नहीं हैं. इस बार राहुल गांधी अमेठी में भले ही मुश्किलो ंमे घिरे हैं लेकिन केरल के वायनाड में वो नया कीर्तिमान स्थापित करने से चूक गए. शाम 6ः00 बजे तक के रुझानों में राहुल गांधी वायनाड सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से करीब 4 लाख वोटों से आगे चल रहे थे.
यह भी पढ़ेंः रोचक तथ्य : करीब 65 साल में आधी सीटों पर आज तक नहीं चुनी गई एक भी महिला सांसद
देश में पहली बार 1952 में लोकसभा का गठन हुआ. पहले आम चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) 364 सीटों के साथ पहले लोकसभा चुनावों (General Election) के बाद सत्ता में आई. इसके बाद पिछले 67 सालों में 16 चुनाव हुए.
यह भी पढ़ेंः राेचक तथ्यः पहली लोकसभा में सबसे ज्यादा वोटों से जीतकर पहुंचने वाला सांसद कांग्रेसी नहीं था
अधिकतर बार कांग्रेस की ही सरकार रही. केंद्र की सत्ता पर 1977, 1989, 1996, 1999,1998 और 2014 में गैर कांग्रेसी पार्टियों का कब्जा रहा. 2014 के चुनाव में पहली बार बीजेपी पूर्ण बहुमत में आने के साथ कई रिकॉर्ड कायम किए. बीजेपी के अधकतर सांसद बहुत अधिक वोटों के अंतर से चुनाव जीते. अबतक के हुए चुनावों में सबसे ज्यादा वोटों से बीजेपी के पूर्व सांसद गोपीनाथ मुंडे की बेटी ने करीब सात लाख वोटों से चुनाव जीतकर शीर्ष स्थान पर हैं.
सर्वाधिक वोटों के अंतर से जीतने वाले टॉप 10 सांसद
रैंक | वर्ष | सांसद का नाम | लोकसभा क्षेत्र | राज्य | पार्टी | वोटों का अंतर |
1 | 2014* | मुंडे प्रीतम | बीड | महाराष्ट्र | बीजेपी | 696321 |
2 | 2004 | अनिल बसु | आरामबाग | पश्चिम बंगाल | CPM | 592502 |
3 | 1991* | पीबीएन राव | नंदयाल | आंध्र प्रदेश | कांग्रेस | 580297 |
4 | 2014 | नरेंद्र मोदी | वरोड़दरा | गुजरात | बीजेपी | 570128 |
5 | 2014 | विजय कुमार सिंह | गाजियाबाद | उत्तर प्रदेश | बीजेपी | 567260 |
6 | 2014 | सीआर पाटिल | नवसरी | गुजरात | बीजेपी | 558116 |
7 | 2011* | YSJM रेड्डी | कड़ापा | आंध्र प्रदेश | YSRCP | 545672 |
8 | 2014 | रामचरन बोहरा | जयपुर | राजस्थान | बीजेपी | 539345 |
9 | 2014 | दर्शना विक्रम | जसुरत | गुजरात | बीजेपी | 533190 |
10 | 1989 | रामिवलास पासवान | हाजीपर | बिहार | जदयू | 504448 |
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा