मुलायम परिवार और बीजेपी के वरुण गांधी, जया प्रदा, संतोष गंगवार जैसे दिग्गजों की किस्मत EVM में लॉक
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदाताओं ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव समेत कई दिग्गजों का राजनीतिक भाग्य EVM में लॉक कर दिया.
नई दिल्ली:
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदाताओं ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव समेत कई दिग्गजों का राजनीतिक भाग्य EVM में लॉक कर दिया. राज्य में तीसरे चरण में प्रदेश की कुल 10 लोकसभा सीटों एटा, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, आंवला, बरेली और पीलीभीत के लिये मंगलवार को पांच बजे तक 56.71 मतदाता वोट डाल चुके थे. लोकसभा चुनाव 2014 में इनमें से सात सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था. मैनपुरी, बदायूं और फिरोजाबाद सीटें सपा के खाते में गयी थीं.
लोकसभा सामान्य निर्वाचन उ.प्र. 2019 : 5 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे चरण मतदान हेतु मतदान प्रतिशत 56.71% रहा। #DeshKaMahaTyohar #IndiaElections2019 #LokSabhaElections2019 #MyVoteMatters @ECISVEEP #SVEEP #GoVote #GoCall #GotInked pic.twitter.com/7lH6Yje51U
— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) April 23, 2019
तीसरे चरण में 96,20,644 पुरुषों और 81,89,378 महिलाओं समेत कुल 1,78,10,946 मतदाता थे. इस चरण में 120 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो चुका है. इस चरण के लिये कुल 12128 मतदान केन्द्र तथा 20120 मतदेय स्थल बनाये गये थे. इनमें से 4515 मतदेय स्थल संवेदनशील थे. 1610 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 186 जोनल मजिस्ट्रेट और 358 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये थे.
लोकसभा सामान्य निर्वाचन उ.प्र. 2019 : 5 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे चरण मतदान हेतु मतदान प्रतिशत 56.71% रहा। #DeshKaMahaTyohar #IndiaElections2019 #LokSabhaElections2019 #MyVoteMatters @ECISVEEP #SVEEP #GoVote #GoCall #GotInked pic.twitter.com/WxPdp6cdHt
— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) April 23, 2019
इन दिग्गजों का भाग्य EVM में लॉक
तीसरे चरण में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (मैनपुरी) के साथ-साथ आजम खान (रामपुर), उनकी प्रतिद्वंद्वी जया प्रदा, शिवपाल सिंह यादव (फिरोजाबाद), वरुण गांधी (पीलीभीत) और संतोष गंगवार (बरेली) जैसे दिग्गजों का भाग्य EVM में लॉक हो चुके हैं. तीसरे चरण में 10 सीटों पर मुख्य मुकाबला सपा-बसपा-रालोद गठबंधन और भाजपा के बीच था.
सीट | 2014 में वोट% | 2019 में वोट% |
मुरादाबाद | 63.66 | 64.11 |
रामपुर | 59.27 | 60.00 |
संभल | 62.43 | 61.80 |
फिरोजाबाद | 67.49 | 58.80 |
मैनपुरी | 60.46 | 57.80 |
एटा | 58.72 | 59.90 |
बदायूं | 58.09 | 57.50 |
आंवला | 60.22 | 59.18 |
बरेली | 61.18 | 61.49 |
पीलीभीत | 62.86 | 64.60 |
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव