Election Results 2019: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 1 और बीजेपी 10 सीट पर जीत तय, देखें हर सीट का हाल
अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 9 सीटों और कांग्रेस पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही है.
नई दिल्ली:
पिछले ढाई महीने तक चले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के नतीजों की गिनती जारी है. छत्तीसगढ़ की 11 संसदीय सीटों पर भी मतगणना हो रही है. जिनमें सरगुजा, रायपुर, कोरबा, दुर्ग, बिलासपुर, कांकेर, रायगढ़, जांजगीर चाम्पा, बस्तर, राजनांदगांव और महासमुन्द सीटें शामिल हैं. अब तक प्रदेश में बीजेपी की 10 सीटों और कांग्रेस पार्टी 1 सीट पर जीत तय है.
यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Election Result Live: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 2 और बीजेपी 9 सीट पर आगे
सीट | बीजेपी | कांग्रेस | अन्य |
सरगुजा | जीत | हार | हार |
रायपुर | जीत | हार | हार |
कोरबा | हार | जीत | हार |
दुर्ग | जीत | हार | हार |
बिलासपुर | जीत | हार | हार |
कांकेर | जीत | हार | हार |
रायगढ़ | जीत | हार | हार |
जांजगीर चाम्पा | जीत | हार | हार |
बस्तर | जीत | हार | हार |
राजनांदगांव | जीत | हार | हार |
महासमुन्द | जीत | हार | हार |
बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव हुए थे. इनके 90 विधानसभा क्षेत्रों में 27 मतगणना केंद्रों में 5184 मतगणनाकर्मी और माइक्रोऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं. कम मतदान केंद्रों वाले विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 14-14 टेबल और अधिक मतदान केंद्रो वाले क्षेत्रों की मतगणना के लिए 21-21 टेबल लगाए हैं. लोकसभावार 14 से 22 राउंड में गणना होगी. लोकसभा चुनाव के लिए 41,197 निर्वाचन कार्मिकों को पोस्टल बैलेट जारी किए गए थे.
यह भी पढ़ें- MP-CG Election Result Live: भोपाल में कांग्रेस मुख्यालय में पसरा सन्नाटा
इस राज्य में साल 2014 में बीजेपी ने 11 में से 10 सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि कांग्रेस केवल एक ही सीट जीत पाई थी. 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सिर्फ दुर्ग लोकसभा सीट ही जीतने में सफल हुई थी. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 49.7 प्रतिशत वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस को 39.1 प्रतिशत वोट मिले थे. हालांकि आम चुनाव 2019 से पहले विधानसभा के चुनाव में बीजेपी को जबरदस्त हार मिली थी और उसका असर बीजेपी के टिकट बंटवारों में भी दिखाई दिया था. लेकिन लोकसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के रुझानों में बीजेपी फिर से बढ़त बनाए हुए है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
-
Lok Sabha Election 2024: एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बिहार में दिया अपना मतदान, पिता के लिए जनता से मांगा वोट
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Jayanti 2024: कब है शनि जयंती, कैसे करें पूजा और किस मंत्र का करें जाप
-
Vaishakh month 2024 Festivals: शुरू हो गया है वैशाख माह 2024, जानें मई के महीने में आने वाले व्रत त्योहार