Today History: आज ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ था, जानें आज का इतिहास
इसी कड़ी में जानेंगे आज 07 फरवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
नई दिल्ली:
07 February History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 07 फरवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
07 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 07 February
1904- अमेरिका के बाल्टिमोर में जबरदस्त आग लगने से पन्द्रह सौ इमारतें जल कर खाक।
1915- चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ।
1940- ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ।
1942- यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1945- अमेरिका, ब्रिटेन, और रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण पर चर्चा की।
1947- अरब और यहूदियों ने फिलीस्तीन को विभाजित करने के ब्रिटेन के प्रस्ताव को खारिज किया।
1962- क्यूबा से सभी तरह के आयात पर अमेरिका ने रोक लगाई।
1962- जर्मनी की एक कोयला खदान में हुए विस्फोट से लगभग 300 मज़दूरों की जान गई।
1965- अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम में लगातार हवाई हमले शुरु किए।
1983- कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।
1999- जार्डन के शाह हुसैन की मौत, अब्दुला नये शाह बने।
2000- वाशिंगटन में भारत और अमेरिका के बीच गठित संयुक्त विरोधी दल की पहली बैठक शुरु हुई.
2006- नेपाल में स्थानीय निकायों के लिए वोटिंग हुई
2009- महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने स्वतंत्र भारत की 12वी तथा पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को डी॰ लिट् की उपाधि से नवाजा।
2010- दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 19वां अंतराष्ट्रीय पुस्तक मेला को खत्म हुआ। आपको बता दें कि यह मेला 9 दिनों तक चला जिसमें करीब 2 हजार प्रकाशकों ने हिस्सा लिया।
2016- उत्तरी कोरिया ने कई संयुक्त राष्ट्र संधियों का उल्लंघन करते हुए बाह्रा अंतरिक्ष में सैटेलाइट लॉन्च किया था।
07 फरवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 07 February
- डॉ. भीमराव आंबेडकर की पत्नी रमाबाई आंबेडकर का जन्म सन 1898 में हुआ।
- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक मन्मथनाथ गुप्त का जन्म सन 1908 में हुआ।
- भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सुजीत कुमार का जन्म सन 1934 में हुआ।
- मार्क्सवादी नेता एस. रामचंद्रन पिल्लै का जन्म सन 1938 में हुआ।
- भारतीय अभिनेत्री अंकिता शर्मा का 7 फरवरी साल 1987 में जन्म हुआ।
- अभिनेत्री प्राची शाह का 7 फरवरी, 1980 को जन्म हुआ।
- भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी किदम्बी श्रीकान्त का जन्म सन 1993 में हुआ।
07 फरवरी को हुए निधन – Died on 07 February
- 1942 में भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी शचीन्द्रनाथ सान्याल का निधन।
- 2010 में पंजाबी के प्रसिद्ध आलोचक डॉ. टी आर विनोद का निधन।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs LSG : हेड-अभिषेक का तूफान, हैदराबाद ने 9.4 ओवर में चेज किया 166 का लक्ष्य, लखनऊ को 10 विकेट से रौंदा
-
SRH vs LSG Dream11 Prediction: हैदराबाद और लखनऊ के मैच में ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11 टीम, इसे चुनें कप्तान
-
DC vs RR : कुलदीप-मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा