डाटा हैक करने वाले 100 धोखेबाज गिरफ्तार, शॉपिंग वेबसाइटों और बीमा कंपनियों को बनाते थे निशाना
उत्तर प्रदेश इन दिनों हैकरों का गढ़ बना हुआ है, यहां की विशेष कार्य बल ने यूजर डेटाबेस को हैक करने वाले करीब 100 धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश इन दिनों हैकरों का गढ़ बना हुआ है, यहां की विशेष कार्य बल ने यूजर डेटाबेस को हैक करने वाले करीब 100 धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है। ये हैकर्स ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों और बीमा कंपनियों के यूजर डेटाबेस को हैक किया करते थे।
यूपी एसटीएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि गिरोह ने डेटा बेचने को अपना व्यापार बना लिया था और कॉल सेंटर संचालकों से प्रति डेटा 10 रुपये शुल्क वसूलते थे।
पुलिस ने बताया कि उप्र एसटीएफ( साईबर शाखा) ने 100 धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल और बीमा कंपनियों के यूजर डेटाबेस को हैक कर उन तक पहुंच बनाई। उन्होंने कहा कि यह हैकर गिरोह पूरे एनसीआर में फैला हुआ था।
पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने ये भी कहा कि 'आगे और छापेमारी और कार्रवाई जारी है और अधिक गिरफ्तारियों की उम्मीद है। हमने कंपनियों से हैक किए गए डेटा के विवरण उपलब्ध कराने की अपील की है।
और पढ़ें: दरभंगा में 'मोदी चौक' नाम रखने पर बवाल, घर में घुसकर BJP कार्यकर्ता के पिता को तलवार से काटा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा