logo-image
लोकसभा चुनाव

UP: लकड़ी देने से मना किया तो बीच सड़क पर की महिला की पिटाई

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक महिला की दबंगों ने केवल इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि उसने अपनी इकट्ठा की हुई लकड़ियां देने से मना कर दिया था।

Updated on: 09 Jan 2018, 11:25 PM

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक महिला की दबंगों ने केवल इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि उसने अपनी इकट्ठा की हुई लकड़ियां देने से मना कर दिया था।

जानकारी के अनुसार मामला जिले के रेवती कस्बे का है, यहां पर ठंड से बचने के लिए एक महिला संपत्ति देवी कुछ लकड़ी बटोर कर लाई थी। इन लकड़ियों को कुछ वहीं के दबंग ले जाने लगे। महिला ने उनका विरोध किया तो उन्होंने महिला पर ही हमला कर दिया।

दो युवकों ने महिला की बीच सड़क पर ही पिटाई शुरू कर दी। रोड से गुजरते लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने महिला को बचाने की कोशिश भी नहीं की।

जब दबंग वहां से चले गए तो इसके बाद महिला को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया गया जहां महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि महिला की पिटाई करने वाले आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

और पढ़ें: 'हुंकार रैली' में मेवाणी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- 'हम जोड़ने वाले हैं तोड़ने वाले नहीं'

और पढ़ें: बहरीन में बयानबाजी तो ट्रिपल तलाक पर चुप क्यों राहुल गांधी- रविशंकर प्रसाद