logo-image

बेंगलुरू में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

बुधवार की रात को बेंगलुरु में एक 28 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई।

Updated on: 01 Feb 2018, 07:20 AM

नई दिल्ली:

बुधवार की रात को बेंगलुरु में एक 28 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। जेसी नगर पुलिस सीमा में चिन्नप्पा गार्डन में चार हमलावरों ने बीजेपी कार्यकर्ता संतोष की हत्या कर दी।

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और आशंका जताई है कि यह हत्या राजनीतिक बदला लेने के उद्देश्य से की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की और अतिरिक्त पुलिस बल को सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में तैनात किया है।

मृतक संतोष चिन्नप्पा गार्डन का निवासी और भाजपा युवा मोर्चा का सदस्य है। गिरफ्तार किये गए दो लोगों के नाम वसीम और फिलिप्स हैं। पुलिस फरार दो लोगों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ेंः मध्य प्रदेशः इंदौर में नकाबपोश लुटेरे ने बंदूक की नोंक पर एटीएम में की लूटपाट

पुलिस के मुताबिक, संतोष चाय की दुकान पर चाय पी रहा था तभी चार लोग वहां पर आए जो अन्य राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए थे। उन्होंने संतोष के साथ मारपीट की और फरार हो गए। संतोष को गंभीर चोट आने की वजह से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ऐसा कहा जाता है कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संतोष को मतदान बूथ की जिम्मेदारी दी गई थी। जिसकी वजह से आरोपियों ने इस पर उनके खिलाफ नाराजगी जताई। चार लोग कथित तौर पर पिछले कुछ दिनों से उसे मारने की योजना बना रहे थे और आखिरकार बुधवार को उसपर हमला कर दिया।

पुलिस उपायुक्त चेतन सिंह राठौड़ ने कहा, 'संतोष की जांघ पर वार किया गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दो मुख्य आरोपी वसीम और फिलिप्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो को पकड़ने का प्रयास जारी हैं।'

और पढ़ेंः आज पेश होगा आम बजट, आम आदमी से लेकर उद्योगपति तक की ये हैं उम्मीदें