Happy Birthday Daler Mehndi: इस मामले में दलेर मेहंदी को मिल चुकी है 2 साल कैद की सजा
देश के मशहूर पॉप सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) 18 अगस्त को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड के तमाम गानों को अपनी आवाज देकर हिट बनाने वाले दलेर का नाम विवादों से भी जुड़ चुका है।
मुंबई:
देश के मशहूर पॉप सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) 18 अगस्त को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड के तमाम गानों को अपनी आवाज देकर हिट बनाने वाले दलेर का नाम विवादों से भी जुड़ चुका है। जी हां, यह साल 2003 की बात है, जब पंजाब की पटियाला कोर्ट ने उन्हें कबूतरबाजी मामले में दोषी पाया था।
पटियाला कोर्ट ने उन्हें 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि, अदालत ने उनको जमानत भी दे दी थी।
ये भी पढ़ें: ... जब 'भारत' के सेट पर पहुंचा ये शख्स तो सलमान खुद बन गए फोटोग्राफर
दलेर मेहंदी पर लगा था ये आरोप
दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर आरोप था कि वे प्रशासन को धोखे में रखकर कुछ लोगों को अपनी टीम के साथ विदेश ले गए थे। इसके लिए उन्होंने काफी रकम भी वसूली थी।
जानकारी के अनुसार, दलेर मेहंदी और शमशेर सिंह 1998 और 1999 में दो बार अमेरिका गए थे। इस दौरान वह 10 लोगों को अपने साथ अमेरिका ले गए थे और वहीं छोड़ दिया। इसमें वह एक बार एक अभिनेत्री के साथ गए थे। उनके साथ तीन लड़कियां भी गई थीं, जो वहीं रुक गईं। इसके बाद 1999 में दोनों भाई अमेरिका गए और वहां तीन लड़कों को छोड़ आए।
ये भी पढ़ें: दस का दम-दमदार वीकेंड में सलमान खान ने खोले दिल के राज..
इस गाने ने बना दिया था मशहूर
करियर की बात करें तो दलेर मेहंदी ने 1991 में अपना ग्रुप बनाया था। उन्होंने 'बोलो ता रा रा' एल्बम से डेब्यू किया। उस दौर में इस गाने ने धूम मचा दी थी और एल्बम की 2 करोड़ कॉपी बिकी थीं। इस गाने ने दलेर को पॉप स्टार बना दिया था।
इसके बाद उनका दूसरा एल्बम रिलीज 'करदी रब रब...' हुआ। इस गाने ने उनकी पहली एल्बम से भी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
ये भी पढ़ें: केरल बाढ़: सेलेब्स ने की मदद की अपील, आप ऐसे दे सकते हैं डोनेशन
दलेर ने अमिताभ बच्चन के लिए 'ना ना ना रे' गाना कंपोज किया, जो सुपर हिट हुआ। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके गाने 'सजन मेरे सतरंगिया' गाने ने भी धूम मचाई थी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
-
Lok Sabha Election 2024: एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बिहार में दिया अपना मतदान, पिता के लिए जनता से मांगा वोट
धर्म-कर्म
-
Vaishakh month 2024 Festivals: शुरू हो गया है वैशाख माह 2024, जानें मई के महीने में आने वाले व्रत त्योहार
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर बनेगा गजकेसरी योग, देवी लक्ष्मी इन राशियों पर बरसाएंगी अपनी कृपा
-
Pseudoscience: आभा पढ़ने की विद्या क्या है, देखते ही बता देते हैं उसका अच्छा और बुरा वक्त
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ