logo-image

जोधपुर के इस आलीशान महल में होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी? एक दिन का किराया जानकर रह जाएंगे दंग

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी के बाद अब लोगों की निगाहें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) पर टिकी हुई हैं।

Updated on: 16 Nov 2018, 08:00 PM

मुंबई:

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी के बाद अब लोगों की निगाहें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) पर टिकी हुई हैं। फैंस 'निकयांका' की शादी की डेट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच जोधपुर के आलीशान ताज उमैद भवन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक इसी भवन में शादी करेंगे और यह जश्न 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक यहीं पर होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक और प्रियंका की शादी को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। उमैद भवन में सजावट का काम शुरू हो चुका है। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका, निक की फैमिली के साथ जोधपुर गई थीं।

ये भी पढ़ें: रणवीर-दीपिका की शादी में पहुंच गईं अनुष्का शर्मा? आखिर क्या है माजरा!

प्रियंका और निक की शादी का जश्न 30 नवंबर से शुरू होगा और 2 दिसंबर तक चलेगा। खबरों की मानें तो उमैद भवन का एक रात का किराया 60 हजार डॉलर यानि 43 लाख रुपये है।

बता दें कि प्रियंका और निक शादी से पहले होने वाली बैचलर पार्टी सेलिब्रेट कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले दोनों अमेरिका में शादी का लाइसेंस लेने कोर्टहाउस भी गए थे, जहां उन्होंने मैरिज लाइसेंस के लिए जरूरी कागजात दाखिल किए।

ये भी पढ़ें: Video: भोजपुरी गाने पर इस दूल्हे ने किया मजेदार डांस, निरहुआ ने कहा- मिल गया किरदार