logo-image
लोकसभा चुनाव

Women's Day 2023 : राशिनुसार जानें महिलाओं के गुण, जानें कैसी होती हैं महिलाएं

हर साल दिनांक 08 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है.

Updated on: 06 Mar 2023, 06:00 PM

नई दिल्ली :

Women's Day 2023 : हर साल दिनांक 08 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं की उपलब्धियां, उनके जज्बे को याद करने का है, उनसे प्रेरणा लेने का है. यह दिवस हमारे देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मनाया जाता है. महिला के कई रूप होते हैं, ये आपको मां के रूप में, बहन के रूप में , दोस्त के रूप में या फिर आपके जीवन संगिनी के रूप में मिलती है. जो आपके जीवन को सफल बनाती है. महिलाएं पूजनीय मानी जाती है, उन्हें देवी का रूप कहा जाता है, कभी उन्हें शक्ति रूपी मां दुर्गा, कभी मां पार्वती, तो कभी उन्हें ज्ञान रूपी मां सरस्वती का रूप में कहा जाता है. यहां तक कि हम अपने देश को भी भारत माता ही कहकर पुकारते हैं. आप समझ सकते हैं, कि महिलाओं का कितना सम्मान किया जाता है. यहां तक कि पौराणिक कथा के अनुसार, जब कृष्ण भगवान मां यशोदा से अंतिम बार मिल रहे थे, तब विदाई के वक्त वो भी रो पड़े थे.जबकि वो जानते थे, कि ये सब मोह माया है और उन्होंने कहा था, कि भगवान हर जगह नहीं हो सकते हैं, इसलिए उन्होंने मां को बनाया है. कहा जाता है, कि हर सफल व्यक्ति के पीछे किसी न किसी महिला का हाथ होता है. यहां तक कि घर-परिवार से लेकर समाज में भी महिलाओं को मर्दों की तरह सम्मान दिया जाया है. जिस प्रकार से समय बदल रहा है, समाज में भी महिलाओं की स्थिति में पहले से सुधार देखने को मिल रहा है. अब ऐसे में उनके स्वभाव के बारे में बात की जाए, तो सभी महिलाओं का स्वभाव, व्यवहार, रहन-सहन अलग-अलग होता है. तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में राशि के अनुसार, महिलाओं के बारे में विस्तार से बताएंगे . 

1.मेष राशि की महिलाएं
मेष राशि की महिलाएं बहुत ज्यादा डिमांडिंग होती हैं. ये जिद्दी होने के साथ-साथ काफी मेहनती भी होती है. इन्हें सबकुछ आसानी से मिल जाता है. 

2. वृष राशि की महिलाएं
वृष राशि की महिलाएं कोई भी काम पूरे मन और मेहनत के साथ करती हैं. ये रिश्तों को खास बनाने के लिए काफी ज्यादा संघर्ष करती हैं. इन्हें जब गुस्सा आ जाता है, तब इन्हें संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. 

3.मिथुन राशि की महिलाएं
मिथुन राशि की महिलाएं बहुत चंचल होती हैं. ये कोई भी काम पूरे प्लानिंग के साथ करती हैं.

4.कर्क राशि की महिलाएं
कर्क राशि की महिलाएं सोच-समझकर प्यार करती हैं. ये काफी ज्यादा मेहनती होती हैं और हंसमुख स्वभाव की होती हैं. 

5.सिंह राशि की महिलाएं
सिंह राशि की महिलाएं कोई भी बात सोच-समझकर बोलती हैं. गये धैर्यवान होने के साथ-साथ सहनशील होती हैं. 

6.कन्या राशि की महिलाएं
कन्या राशि की महिलाएं काफी इमोशनल होती हैं. ये हमेशा पर्फेक्ट पार्टनर की तलाश में रहती हैं. इनके जीवन में कई परेशानियां आती हैं, मगर ये उनका डटकर सामना करती हैं. 

7. तुला राशि की महिलाएं
तुला राशि की महिलाएं प्यार में तालमेल रखती हैं. ये हर काम में संतुलन बनाकर चलती हैं. ये बहुत बातूनी होती हैं. 

8.वृश्चिक राशि की महिलाएं
वृश्चिक राशि की महिलाएं काफी अलग होती हैं. इन्हें समझना थोड़ा मुश्किल हैं. इनका स्वभाव भी बहुत अलग होता हैं. 

9.धनु राशि की महिलाएं
धनु राशि की महिलाएं इमोशनल होती हैं. ये अपने आप को हर परिस्थिति में ढाल लेती हैं. 

10.मकर राशि की महिलाएं
मकर राशि की महिलाएं हमेशा ख्वाबों की दुनिया में रहती हैं. ये हमेशा छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढ लेती हैं. 

11. कुंभ राशि की महिलाएं
कुंभ राशि की महिलाएं बहुत ईमानदार होती है. कोई भी काम बहुत लग्न के साथ करती हैं. इन्हें मजाक पंद नहीं होती है. 

12. मीन राशि की महिलाएं
मीन राशि की महिलाएं प्यार करने से बचती हैं. ये हमेशा सच्चे प्यार के तलाश में रहती हैं. ये बहुत हंसमुख, परिश्रमी और कोई भी काम शिद्दत के साथ करने वाली होती हैं.