नक्सलियों के गढ़ बस्तर में पांच साल बाद आ रहे हैं नरेंद्र मोदी, 30 साल पुराना है यहां से नाता
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के गढ़ बस्तर के जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 9 नवंबर को चुनावी रैली करेंगे. वे जगदलपुर के लालबाग मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. यह उनका पांचवां बस्तर दौरा होगा. बता दें कि बस्तर संभाग में कुल 12 सीटों में से अभी केवल 4 ही बीजेपी के पास है.
रायपुर:
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के गढ़ बस्तर के जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 9 नवंबर को चुनावी रैली करेंगे. वे जगदलपुर के लालबाग मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. यह उनका पांचवां बस्तर दौरा होगा. बता दें कि बस्तर संभाग में कुल 12 सीटों में से अभी केवल 4 ही बीजेपी के पास है. हाल के दिनों में ताबड़तोड़ नक्सली हमलों को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.
VIDEO: बीजेपी-कांग्रेस को अब टोटके का सहारा
करीब 30 साल पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे के साथ यहां गोयल धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी. तब वह आरएसएस में प्रचारक थे. उसके बाद 7 नवंबर 2013 को बतौर प्रधानमंत्री उम्मीदवार वह बस्तर गए थे. तब छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार चल रहा था. इसके बाद 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद वह 9 मई को दंतेवाड़ा के जावंगा पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की थीं.
यह भी पढ़ें ः मध्य प्रदेश में बीजेपी से कांग्रेस के दोगुने आपराधिक उम्मीदवार, करोड़पतियों पर लगाया दांव
माना जा रहा है कि चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा नेता अखिलेश यादव जैसे नेताओं का बस्तर और दंतेवाड़ा जैसे नक्सली इलाकों का दौरा हो सकता है. इस दौरान सुरक्षाबलों के लिए इन नेताओं की सुरक्षा बड़ी चुनौती होगी. बता दें नक्सली अपने गढ़ में ग्रामीणों को चुनाव के खिलाफ भड़का रहे हैं. तरह-तरह के पोस्टर गांवों में बांटे जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण मतदान का बहिष्कार कर दें. हालांकि उनकी यह रणनीति सफल होती नहीं दिख रही है.
यह भी पढ़ें ः वोट देने निकलें तो अपना मोबाइल साथ लेना न भूलें, आपको मिल सकता है इनाम, जानें कैसे
VIDEO : 18 का फैसला : राजनांदगांव में विकास की 5 सालों में क्या रही रफ्तार ?
पहले चरण के चुनाव का यह है गणित
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. बस्तर संभाग की इन 18 सीटों पर कुल 192 उम्मीदवार मैदान में हैं. अभी तक इन सीटों पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच रहा है लेकिन इस बार पूर्व CM अजीत जोगी की छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और सीपीआई का गठबंधन भी चुनाव मैदान में है. जाहिर है यह गठबंधन दोनों दलों के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा. पिछले चुनाव बसपा को 4.27%मत मिले थे. इसके अलावा अजीत जोगी आदिवासी बहुल क्षेत्रों में खासे प्रभावी रहे थे.
2013 के चुनाव में बरसे थे वोट
साल 2013 के चुनाव में इन सीटों पर बंपर वोटिंग हुई थी. लोगों की उंगलियां ईवीएम के बटन पर इतनी दबीं कि नक्सली एके-47 के ट्रिगर पर उंगलियां रखना भूल गए. इस साल बीजापुर को छोड़कर औसतन 80 प्रतिशत वोटिंग हुई थी
विधानसभा |
कुल वोट पड़े |
वोटिंग |
कोंडागांव |
1,25,565 |
84.78% |
मोहलामानपुर |
1,15,934 |
80.55% |
नारायणपुर |
1,12,491 |
70.26% |
राजनांदगांव |
1,48,502 |
82.43% |
कांकेर |
1,26,502 |
79.12% |
केशकाल |
1,41,797 |
83.47% |
खैरागढ़ |
1,52,219 |
84.40% |
खुज्जी |
1,38,060 |
85.02% |
दंतेवाड़ा |
1,08,350 |
62.03% |
डोंगरगढ़ |
1,46,578 |
82.57% |
डोंगरगांव |
1,44,907 |
85.25% |
जगदलपुर |
1,29,948 |
73.61% |
भानुप्रतापपुर |
1,41,001 |
79.25% |
बस्तर |
1,14,535 |
84.29% |
चित्रकोट |
1,19,311 |
79.11% |
बीजापुर |
70,730 |
45.01% |
अंतागढ़ |
1,01,783 |
77.34% |
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव